फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers staged a sit-in at the police station gate in protest against the lifting of the youth

युवकों को उठाने के विरोध में ग्रामीणों ने थाना गेट पर दिया धरना

Sat, 29 Oct 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged a sit-in at the police station gate in protest against the lifting of the youth
युवकों को उठाने के विरोध में ग्रामीणों ने थाना गेट पर दिया धरना
विज्ञापन

मुर्गी फार्म संचालक की हत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भीमपुरा। क्षेत्र के लखुबरा लवाईपट्टी गांव के मुर्गी फार्म संचालक की हत्या के मामले में पुलिस की ओर से किसी न किसी को उठाने के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे बच्चों को रात्रि में जाकर उठाकर थाने ला रही है और इसके लिए वह अपने हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है।

थाना क्षेत्र के लखुबरा गांव के मुर्गी फार्म संचालक चंद्रभान चौहान की फार्म में सोते समय 25 अक्तूबर की रात में बदमाशों ने सिर व चेहरा कूच दिया था। अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस इस मामले में कुछ युवकों को थाने लाकर घटना की छानबीन में जुटी है। शनिवार की दोपहर लखुबरा लवाईपट्टी गांव के सैकड़ों पुरुष व महिलाएं थाने पहुंचे और गेट के एक तरफ पुरुष व एक तरफ महिलाएं धरने पर बैठ गयीं। पूछने पर बताया कि पुलिस उनके घर रात्रि को 12 और एक बजे पहुंच रही है और बच्चों को घर से थाने उठा ला रही है। धरने के करीब आधे घंटे के बाद पहुंचे एसओ आरएस नागर ने समझाने का प्रयास किया। कहा कि पूछताछ में जिसका नाम सामने आ रहा उसे पुलिस पूछताछ कर रही है। जो इस हत्या में शामिल होगा उसी पर कार्यवाई होगी। इस आश्वासन के बाद लोग धरने से उठकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed