फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers saw leopard, forest department told fishing cat

Ballia News: ग्रामीणों ने देखा तेंदुआ, वन विभाग ने बताया फिशिंग कैट

Wed, 23 Aug 2023 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Villagers saw leopard, forest department told fishing cat
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के आदर गांव के खेतों में ग्रामीणों ने मंगलवार की देर शाम तेंदुआ देखा। तेंदुए की सूचना के बाद रात से ही ग्रामीण दहशत में है। बुधवार को दिन में वन विभाग व पुलिस की टीम ने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात में गांव के तीन युवकों को खेतों की ओर भागता हुआ तेंदुआ दिखाई दिया था। युवकों ने गांव के लोगों को सूचना दी। बुधवार को दिन में तेंदुए की डर से ग्रामीण खेतों में काम करने नहीं गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दिया। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ के पद चिन्हों को देखा। टीम ने ग्रामीणों से घर से अकेले न निकलने तथा शाम व रात में घर से बाहर न निकलने को कहा। उन्होंने आसपास के गांवों देवडीह, नारायनपुर, मिश्रवलिया, दादर आदि गांवों के लोगों से भी दो तीन दिन सचेत रहने की सलाह दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी बांसडीह अभिषेक सिंह व मनियर सरिता गौतम ने बताया कि पद चिन्ह देखकर लगता है कि फिशिंग कैट भी हो सकता है। फिसिंग कैट रात के समय मछली पकड़ने के लिए दहताल व सुरहाताल के किनारे घूमते हैं। फिर भी उन्होंने ग्रामीणों से सावधान रहने की सलाह दी है। वन विभाग की टीम ने फिर से तेंदुआ दिखने पर तत्काल सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed