फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers protest near the under-construction Greenfield Expressway

Ballia News: निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पास ग्रामीणों का धरना, नौ मई को आमरण अनशन का एलान

Tue, 06 May 2025 06:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 06 May 2025 06:23 PM IST
सार

निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पास ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अंडरपास बनाने की मांग रखी इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि मांग पर कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा लिहाजा नौ मई से आमरण अनशन शुरू होगा।
 

विज्ञापन
Villagers protest near the under-construction Greenfield Expressway
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 टेंगरहीं में निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास कई गांवों के ग्रामीणों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी धरना दिया। आंदोलनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि अंडरपास सड़क के अलावा हमें कुछ भी मंजूर नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में पांच लोगों ने उपजिलाधिकारी बैरिया कार्यालय पहुंचकर पत्रक देकर नौ मई से आमरण अनशन करने का एलान कर दिया।

विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने एनएचएआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टेंगरही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शुभम सिंह ने कहा कि अगर अंडरपास नहीं बना तो हम इसी स्थान पर आत्मदाह करेंगे। टेंगरही रामाबाबा स्थान के पास निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के कार्य को सोमवार को टेंगरहीं ग्राम पंचायत सहित आसपास के दर्जनों गांव के लोगों ने रोक दिया था। सोमवार से ही धरना प्रदर्शन चालू है जो दूसरे दिन मंगलवार को भी चलता रहा।
विज्ञापन


आंदोलनकारियों का कहना है कि यह मुख्य मार्ग टेंगरही, पांडेयपुर, भुवाल छपरा, बसगोपाल छपरा, जगदेवा, नौरंगा सहित दर्जनभर गांवों के एक लाख से अधिक लोगों की जीवन रेखा है। इस मार्ग से 40 हजार लोग अपने दैनिक जीवन यापन के लिए रोज आवागमन करते हैं। इस सड़क को बंद हो जाने से स्कूल, कालेज, अस्पताल, तहसील, थाना जाने के लिए पांच से सात किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित आंदोलनकारियों ने कहा कि पूर्व में हम लोगों ने आंदोलन किया था। उस समय एनएचएआई के अधिकारियों ने अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया था। अब हमें सुविधाएं देने के बजाय ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ेगी। आंदोलनकारियों का कहना है कि एनएचएआई की गोलगोल बातें हमें समझ में नहीं आ रही हैं। अंडरपास सड़क के अलावा कुछ मंजूर नहीं है।


उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के अवर अभियंता सुधांशु सिंह से कहा कि उच्चधिकारियों से वार्ता कर आंदोलनकारियों की समस्याओं का निस्तारण कराएं। इस मौके पर शुभम सिंह, सुरेश चन्द्र सिंह, राणा संतोष सिंह, सुनील कुमार, हरेंद्र पांडेय, अंशुमान प्रताप सिंह, सुनील राम, राजेश्वर पासवान, लाल बाबू पांडेय, लाखा सिंह,सनोज यादव, सर्फुद्दीन अंसारी, श्याम बाबू सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed