फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers protest in block office over demands

मांगों को लेकर ग्रामीणों ब्लॉक कार्यालय में दिया धरना

Mon, 12 Oct 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest in block office over demands
रेवती। ग्राम सभा विशुनपुरा के ग्रामीण विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित 13 सूत्रीय मांग पत्र लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अर्जुन सिंह चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत रेवती कार्यालय पर पहुंचे। कार्यालय पर सक्षम अधिकारी के नहीं होने के कारण ग्रामीण धरने पर बैठ सक्षम अधिकारी को बुलाने पर अड़ गए। कुछ देर के बाद ग्रामीणों ने ब्लॉक का मुख्य द्वार अन्दर से तथा बीडीओ कार्यालय की कुण्डी बाहर से बन्द कर दिया। करीब दो घण्टे के बाद एडीओ पंचायत विनोद पाण्डेय द्वारा चार मांगों का निस्तारण किए जाने के लिखित तथा अन्य मांगों को सक्षम अधिकारी को प्रेषित किए जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

विशुनपुरा गांव के ग्रामीण सभी मार्गो पर फैली गन्दगी को साफ कराए जाने, बभनौली व घघरौली में जल निकासी की व्यवस्था कराने, गवाधी व खदरा में कृषि योग्य भूमि पर जमे जल की वजह से नष्ट हुई फसल का मुआवजा देने, राशन कार्ड में कटे नामों को जोड़ने, पीएम आवास योजना अन्तर्गत घघरौली व बभनौली के पात्रों का नाम सूची में दर्ज करानेे आदि 13 सूत्रीय मांगों के लिए धरना पर बैठ गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद एडीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर रोहित सिंह, शैलेश पांडेय, रमावती देवी, तारामुनी देवी, सरोज देवी, टुड़िया देवी, तारा मुनी देवी, मानती देवी,रोशीला देवी, हरेंद्र चौहान, श्रीराम चौहान, सत्यदेव राजभर, अनिल चौहान, सत्यदेव चौहान, दिनेश चौहान, अशोक पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed