फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers demonstrated for drain and road construction, protested by planting in the pit of the road

ग्रामीणों ने नाली व सड़क निर्माण को किया प्रदर्शन, सड़क के गड़ढे में रोपाई कर जताया विरोध

Fri, 14 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for drain and road construction, protested by planting in the pit of the road
रसड़ा। क्षेत्र के रामपुर चौहान बस्ती के आक्रोशित ग्रामीणों ने नाली एवं सड़क निर्माण का कार्य शुरू न होने पर बृहस्पतिवार को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कीचड़युक्त सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध व्यक्त किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि चौहान बस्ती में नाली न होने से घरों का पानी सड़क पर गिरता है और गड्ढायुक्त सड़क पर जलभराव के कारण ग्रामीणों का आना जाना दुश्वार होता है। आए दिन लोग सड़क पर गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। नाली-सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिछले महीने ब्लॉक मुख्यालय स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन में अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराने का आश्वासन दिया गया लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और गुरुवार को ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी कर धान की रोपाई कर विरोध प्रकट किया। मौके पर दारा चौहान, त्रिवेदी चौहान, कन्हैया, बब्लू, अशोक, छोटेलाल चौहान, राधेश्याम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed