फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers demonstrated at Sikandarpur Power House

Ballia News: ग्रामीणों ने सिकंदरपुर पावर हाउस पर किया प्रदर्शन

Mon, 02 Mar 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated at Sikandarpur Power House
सिकंदरपुर क्षेत्र के कठौड़ा गांव में तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद सिकंदरपुर विद
सिकन्दरपुर। होली पर्व के बीच ग्राम सभा कठौड़ा में पिछले तीन दिनों से जारी बिजली कटौती ने ग्रामीणों का सब्र तोड़ दिया। रविवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण पावर हाउस पहुंचे। बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। बच्चे मोमबत्ती के सहारे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। त्योहार के समय घर-घर अंधेरा छाया है। जिससे पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और सुरक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान जानकारी मिली कि प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग मंत्री दानिश आजाद अंसारी क्षेत्र में एक कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं। इसके बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और अपनी समस्या से संबंधित ज्ञापन मंत्री को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव में करीब 60 वर्ष पूर्व 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। जिसे समय-समय पर 63 केवीए और फिर 100 केवीए में अपग्रेड किया गया। बढ़ती आबादी को देखते हुए शासन द्वारा लगभग चार महीने पहले 250 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर गांव में पहुंचा दिया गया। लेकिन अब तक उसकी स्थापना नहीं हो सकी। उलटे तीन दिन पहले पुराने ट्रांसफार्मर का कनेक्शन भी काट दिया गया। जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया।

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र जांच व आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान सुरेश राय, पुष्कर राय (मोनू), प्रदीप दुबे, शिवाजी राय, अजय द्विवेदी, प्रेम शंकर राय, अतुल द्विवेदी, अक्षयलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।



एसडीओ अजय सरोज ने बताया कि क्षमता वृद्धि के तहत 100 केवीए के स्थान पर 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाना है। कुछ लोगों के विरोध के कारण कार्य में विलंब हुआ है। होली के बाद प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफार्मर स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

सिकंदरपुर क्षेत्र के कठौड़ा गांव में तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद सिकंदरपुर विद

सिकंदरपुर क्षेत्र के कठौड़ा गांव में तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद सिकंदरपुर विद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed