फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers caught four members of a gang of fraudsters and handed them over to the police

Ballia News: ठगी गिरोह के चार सदस्यों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

Sat, 12 Jul 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught four members of a gang of fraudsters and handed them over to the police
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव में ठगी करने वाला गिरोह के चार सदस्यों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। ठगी करने वाले गांव में जाकर लोगों को कंपनी की स्कीम के तहत दो सोलर पैनल, एक सिलाई मशीन, एक बैटरी, सोलर चूल्हा के नाम पर 999 रुपये की वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन

बता रहे थे कि दस दिनों के अंदर पूरा सामान मिल जाएगा। लोगों का झांसा दिया कि कंपनी की ओर से प्रचार के लिए एक गांव में सिर्फ दस लोगों को स्कीम का लाभ देना है। गिरोह के लोगों ने खेजुरी, रक्सा, सरया सहित अन्य गांवों के कुछ लोगों के साथ खींची गई फोटो दिखाई। देखते ही देखते 50 से अधिक लोगों को शिकार बना लिया। ठगी की आशंका ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को हुई। गिरोह के लोगों से पूछताछ करने लगे। इसके बाद गिरोह के सदस्य टाल मटोल करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत गुप्ता और चौकीदार ने इसकी सूचना रतसर पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ठगों को पकड़ कर चौकी पर लाया। इस बाबत थानाध्यक्ष गड़वार राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मुझे नहीं है। यदि ठगी के शिकार लोग शिकायत करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed