{"_id":"6a2da4bdf57a45ba080f2354","slug":"village-head-chased-and-beaten-in-the-field-leg-broken-complaint-filed-against-12-people-ballia-news-c-190-1-bal1001-166311-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ग्राम प्रधान को खेत में दौड़ाकर पीटा पैर टूटा, 12 के खिलाफ तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ग्राम प्रधान को खेत में दौड़ाकर पीटा पैर टूटा, 12 के खिलाफ तहरीर दी
विज्ञापन
मनियर क्षेत्र के धनौती गांव में हुई मारपीट में टूटा ग्राम प्रधान का पैर।संवाद
मनियर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौती में शनिवार को बोलेरो की टक्कर से शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट में ग्राम प्रधान विजय राजभर का पैर टूट गया। प्रधान ने 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में एक बोलेरो रास्ते पर रखी बेंच से टकरा गई। बेंच पर बैठे दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अपनी शिकायत लेकर थाने आने की सलाह दी।
ग्राम प्रधान विजय राजभर का आरोप है कि वह शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने जा रहे थे, तभी विरोधी पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव के लिए पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। प्रधान के अनुसार जान बचाने के लिए वह खेत की ओर भागे लेकिन हमलावरों ने पीछा कर हमला कर पैर तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद घायल प्रधान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। प्रधान विजय राजभर ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।