{"_id":"5ebfc7b48ebc3e908d60481b","slug":"vigilance-is-necessary-instead-of-being-afraid-of-corona-ballia-news-vns525124973","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से डरने के बजाए सतर्कता जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से डरने के बजाए सतर्कता जरुरी
विज्ञापन
खेजुरी। कोरोना वायरस का मामला जब से बलिया में प्रकाश में आया है तब से लोगों में भय व दहशत व्याप्त है। इसको लेकर सामाजिक एवं राजनीतिक स्तर पर बुद्धिजीवियों के द्वारा लोगों में चेतना पैदा करने एवं दहशत से मुक्त होने के लिए विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए हैं।
भाजपा के खेजुरी मंडल के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि बलिया में निसंदेह रूप से कोविड-19 के संक्रमण का मामला प्रकाश में आया है। इससे सामान्य वर्गों में एक अजीब सी दहशत महसूस की जा रही है। जिसकी कोई आवश्यकता नहीं, बल्कि सतर्क एवं सजग रहने की आवश्यकता है। जिला पंचायत प्रतिनिधि घनश्याम सिंह ने कहा कि समय के साथ इस रोग का विस्तार निश्चित रूप से कुछ विशेष क्षेत्रों में हो रहा है। इसके लिए बाहर से समावेशित लोग ही मुख्य रूप से दोषी नहीं, बल्कि उनके परिजन भी दोषी हैं। इनके द्वारा अपने पारिवारिक सदस्य के बाहर से सरकार के दिशा निर्देशों का अनुपालन किए बिना घर आए लोगों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए मजबूर करें। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी इस बात का संदेश है कि हम अपनी ऋषि-मुनियों के बनाए गए दिशा निर्देशों और नियमों का अनुपालन करते हुए और जीवन के प्रति सकारात्मक विचार रखते। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खेजुरी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि नियमित जीवन एवं अनुशासित जीवन हमारे अंदर इम्यूनिटी पावर बढ़ाएगा। इससे हम किसी भी रोग से लड़ने के लिए सक्षम होंगे।