{"_id":"622a441aba6f01262166c77a","slug":"vidhan-sabha-wise-paramilitary-forces-deployed-ballia-news-vns6426160120","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान सभावार तैनात रहे अर्द्धसैनिक बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान सभावार तैनात रहे अर्द्धसैनिक बल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विधान सभा चुनाव 2022 की मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से आरम्भ हुई। जिसको सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन कंपनी अर्द्धसैनिक बल, एक कंपनीपीएसी और जनपदीय पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। इसके अलावा मंडी समिति के अंदर व बाहर, एनसीसी तिराहा, पालीटेक्नीक चौराहा, मंडी समिति के बाहर पार्क इन, गड़वार रोड स्थित परमंदापुर आदि स्थानों पर फोर्स भारी मात्रा में तैनात रही। इस दौरान नगर के अंदर आने वाले वाहनों को रोक दिया जा रहा था। केवल पास वाले वाहनों को ही नगर के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था।
बता दे कि मंडी समिति के अंदर सदर, बैरिया, बांसडीह, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, रसड़ा व फेफना विधान सभा की मतगणना स्थल पर अर्द्धसैनिक बल तैनात रही। इस दौरान स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ईवीएम मशीन पहुंचाने, मतगणना टेबल तथा वहां होने वाले बवाल की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी केंद्रीय रिजर्व पुलिस तैनात रही। इसके अलावा मंडी समिति के अंदर पांच क्यूूआरटी टीम लगातार चक्रमण करती रही। इसके अलावा जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसडीएम सर्वेश यादव चक्रमण करते रहे। वहीं मंडी समिति के बाहर मुख्य गेट पर सीओ के नेतृत्व में पीएसी एवं जनपदीय पुलिस के साथ ही एलआईयू विभाग की टीम डोर टू मेटल डिटेक्टर, हैंड मेटल डिटेक्टर से जांच कर लोगों की जांच करते रहे। मतगणना स्थल से लेकर पूरे परिसर की निगहबानी तीसरी नेत्र से भी की जा रही थी।