बलिया: तलवार से केक काटकर मनाया बर्थडे, फायरिंग करना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो में दिखने वाले लोगों पर कार्रवाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के बड़की बारी गांव में बर्थडे के नाम पर कुछ युवकों द्वारा चार पहिया वाहन पर तलवार से केक काटने व तमंचे से फायरिंग करने का वीडियो वायरल करना भारी पड़ गया। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि कुछ युवक बड़े जोशीले अंदाज में एक युवक का बर्थडे मना रहे थे। इस दौरान एक युवक चार पहिया वाहन की छत पर केक रखकर तलवार से काट रहा है तथा दूसरा युवक गाड़ी पर चढ़कर तमंचे से फायर कर रहा है जबकि तीसरा युवक वीडियो बना रहा था। बर्थडे पार्टी समाप्त होने के बाद युवकों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्हें क्या पता था कि यह उन्हीं के गले का फंदा बन जाएगा।
वायरल वीडियो की पुलिस ने पड़ताल की तो मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विक्रमपुर पश्चिम (बड़की बारी) का वीडियो निकला। यहां बुधवार को कृष्णा यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवासी मनियर उत्तर टोला का जन्मदिन मनाया जा रहा था जो तलवार से केक कट रहा था। वहीं शंकर यादव पुत्र मार्कंडेय यादव निवासी विक्रमपुर पश्चिम (बड़की बारी) गाड़ी पर चढ़कर फायर कर रहा था।
तीसरा विनोद यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी गंगापुर वीडियो बना रहा था। इन तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मौके पर मौजूद अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।