{"_id":"64736665784b0e551b061d01","slug":"video-of-recovery-in-tehsil-goes-viral-stir-ballia-news-c-20-1-227309-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तहसील में वसूली का वीडियो वायरल, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तहसील में वसूली का वीडियो वायरल, हड़कंप
विज्ञापन
बांसडीह। जमानत के लिए खतौनी सत्यापन को लेकर तहसील में नागरिकों से धन वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मचा है। इसमें तहसील का एक कर्मचारी सीधे पैसों की बात कर अन्य लोगों के पैसे लेता नजर आ रहा है। वहीं, तहसीलदार का कहना है कि मामले की जांच के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
वायरल वीडियो में पैसे लेने वाले की पहचान संग्रह चपरासी रूप में हुई है। वो तहसील में जमानत का सत्यापन कराने पहुंचे राजू रंजन पांडेय से प्रति खतौनी 200 रुपये मांग रहे हैं। साथ ही यह कहते नजर आ रहा है कि पहले वाली बात नहीं रही। अब सबके टेबल का रेट फिक्स है। इसे देने के बाद ही काम हो पाएगा।
वीडियो में आरोपी पैसे लेकर बगल की टेबल पर बैठे बाबू के पास जाता है। पैसे के साथ कागज पकड़ा कर उनसे कहता है कि अपना लीजिए फाइल आगे बढ़ाइए। पीड़ित राजू रंजन पांडे ने उक्त वीडियो के साथ अपना भी एक वीडियो बनाया है। इसमें वे बता रहे हैं कि एक सप्ताह से उन्हें पैसे के लिए दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
लेखपाल, कानूनगो, माल बाबू, आरके सभी को पैसे दिए गए हैं। तहसीलदार बांसडीह प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रकरण में संबंधित कर्मचारी के निलंबन व जांच कराने को लेकर उपजिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। उनके आदेश के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।