फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Video of recovery from patient in the name of operation in district hospital goes viral

Ballia News: जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर मरीज से वसूली का वीडियो वायरल

Sat, 04 Mar 2023 10:23 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Sat, 04 Mar 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Video of recovery from patient in the name of operation in district hospital goes viral
बलिया। प्रदेश सरकार आमजन को सरकारी अस्पतालों व आयुष्मान कार्ड के तहत नि:शुल्क उपचार का दावा कर रही है। वहीं, धरातल पर इसके ठीक विपरीत गरीब मरीजों का नि:शुल्क इलाज के नाम पर शोषण किया जा रहा है। जिला अस्पताल में शासन की मंशा को दरकिनार कर मरीजों के नि:शुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन के नाम पर तीन से चार हजार रुपये की वसूली करने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

मरीज से पैसा लेना वाला सेवानिवृत कर्मचारी है। वह अस्पताल में तैनात एक वरिष्ठ आई सर्जन के साथ ओपीडी व आपरेशन थियेटर में काम करता हुआ आए दिन दिखता है। मामले की खबर लगते ही अस्पताल प्रशासन में खलबली मची है। मामले को दबाने के लिए अस्पताल प्रशासन लगा हुआ है।
विज्ञापन

वीडियो बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है। उसी समय अस्पताल में नवागत डीएम निरीक्षण कर रहे थे। अंदर मरीजों से आपरेशन का पैसा वसूला जा रहा था। अस्पताल प्रशासन के जांच बाद मामला सामने आएगा कि आखिर किस डाक्टर की सह पर उक्त रिटायर्ड कर्मचारी मरीजों से पैसा वसूल कर शासन व अस्पताल की छवि को धूमिल कर रहा था। इसमें कितने लोगों की संलिप्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम कर रहे थे अस्पताल का निरीक्षण अंदर मरीज से हो रही थी वसूली
नवागत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का अचौक निरीक्षण कर रहे थे। उन्होने इमरजेंसी, ओपीडी, दवा काउंटर सहित अन्य चिकित्सकीय व्यवस्था का जायजा लिया। परिसर स्थित आंख अस्पताल के अंदर शासन की मंशा के अनरूप नि:शुल्क आपरेशन के नाम पर पैसा वसूली चल रहा था। वीडियों में मरीज द्वारा गरीबी का हवाला देते हुए कम पैसा देने पर उक्त कथाकथित कर्मचारी द्वारा मरीज को फटकार लगाते हुए पूरा पैसा देने के बाद डाक्टर द्वारा आपरेशन की बात कही जा रही है। इस तरह का मामला यह पहला नही है। जिला अस्पताल में आए दिन आपरेशन के नाम पर पैसा वसूलने का मामला सामने आता है। जिसमें काई कार्रवाई नहीं होती।


आंख अस्पताल का कोई वायरल वीडियो का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर कोई मरीज शिकायत करता है तो मामले की जांच बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। - डा. दिवाकर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed