{"_id":"674feecb3caf05065e05264b","slug":"video-of-fight-in-dadri-fair-goes-viral-ballia-news-c-190-1-ana1001-128049-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ददरी मेले में मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ददरी मेले में मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेले की पुलिस थाने के सामने मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर मेले में भगदड़ की स्थिति बनी है। मारपीट के दौरान कोई पुलिसकर्मी नहीं दिख रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। वायरल वीडियो दो दिन पूर्व का बताया जा रहा है।
तीन चार युवक चरखी का टिकट कटाने पहुंचे। वहां टिकट काउंटर वाले ने सौ-सौ के दो हजार के फुटकर पर टिकट फ्री देने की बात कही। युवकों ने पांच-पांच सौ के चार नोट के बदले सौ-साै रुपये का फुटकर ले लिया। युवकों ने पैसा गिना तो दो हजार की जगह 1600 निकला। युवकों ने शिकायत की, लेकिन काउंटर पर बैठे चरखी वाले नहीं माने। इसको लेकर विवाद हो गया।
युवकों व चरखी वालों के बीच मारपीट हो गई। कई लोग गिर पड़े। इस दौरान कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं था। उसके बाद पीड़ित युवक थाने गए लेकिन पुलिस ने सुलह करा दिया। मेला प्रभारी अमरजीत यादव ने कहा कि चरखी पर घूमने को लेकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। सुरक्षा को लेकर पुलिस के कर्मचारी मेले के हर प्वाइंट पर खड़े हैं।