{"_id":"66ff2a627175e27dec0bc124","slug":"video-of-animal-meat-being-served-at-a-dhaba-goes-viral-ballia-news-c-258-1-svns1001-121456-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ढाबे पर जानवर का मांस परोसे जाने का वीडियो वायरल \n\nसंचालक ने थाने में एक नामजद सहित 12-15 अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ढाबे पर जानवर का मांस परोसे जाने का वीडियो वायरल संचालक ने थाने में एक नामजद सहित 12-15 अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
बिंद्राबाज़ार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया बाजार के पास हाईवे पर आंगन ढाबा में जानवर के मांस परोसे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को ढाबा संचालक ने गंभीरपुर थाने में एक नामजद सहित 12- 15 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
सरायमीर थाना क्षेत्र के खंडवारी गांव निवासी खुर्शीद पुत्र फैजान ने गंभीरपुर थाने में दी तहरीर में लिखा कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया बाजार हाईवे के पास आंगन ढाबा के नाम से रेस्टोरेंट चलाता है। 26 सितंबर की रात अभिषेक पुत्र अज्ञात जन्मदिन मनाने के लिए 12 से 15 की संख्या में आए। जन्मदिन मनाने में उन लोगों ने खाने के ऑर्डर में मटन बकरे का रान मसाला व वेज भी आर्डर किए। खाने के बाद यह लोग गलत तरीके से बकरे की रान मसाले का वीडियो बनाकर कहे कि यह बकरे का मीट नहीं है, यह किसी और जानवर की मांस है। इसकी मैं जांच करवाऊंगा। इनके वीडियो वायरल करने से ढाबे की बहुत बदनामी हुई है ,जो आरोप लगाए गए हैं वह गलत हैं। उन्होंने झूठी अफवाह फैलाने के संबंध में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
थाना गंभीरपुर प्रभारी बसंत लाल ने बताया कि ढाबा संचालक ने गलत तरीके से वीडियो वायरल करने की तहरीर दी है। जांच की जा रही है, जांच करने के बाद जो सच होगा, कार्रवाई की जाएगी।