फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Victims received assistance worth Rs 1.31 crore

Ballia News: पीड़ितों की 1.31 करोड़ की मिली सहायता

Tue, 29 Oct 2024 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Victims received assistance worth Rs 1.31 crore
बलिया। कटान में 97 पक्का मकान गंवाने वाले पीड़ितों को 1.31 करोड़ से अधिक की धनराशि दी जा चुकी है। प्रशासन ने पीड़ितों का सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी।
विज्ञापन

गंगा व सरयू की कटान से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। सरकार की तरफ से लगातार पीड़ितों को सहायता मिल रही है। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। कई की आंख के सामने उनका आशियाना गंगा व सरयू की धारा में समा गया। कइयों ने अपने हाथों ही तोड़ कर मलवा तक को सहेजा। प्रशासन की तरफ से पक्का व कच्चा मकान गंवाने वालों का सर्वे कर सहायता राशि दी जा रही है। उसके बाद भी भरपाई नहीं हो पा रही है। बैरिया व बांसडीह तहसील क्षेत्र में गंगा व सरयू की कटान से तबाही हुई थी। कटान में 97 लोगों के पक्के मकान नदी में समा गए थे। पीड़ित रिश्तेदारों के घर शरण लिए हुए हैं या बंधे पर झोपड़ी लगाकर रह रहे हैं। इसमें सबसे अधिक बांसडीह तहसील क्षेत्र में सरयू के कटान से पक्का मकान नदी में गिरे हैं। प्रशासन की तरफ से इन कटान पीड़ितों का सर्वे किया गया था। उसके बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। कटान प्रभावित पीड़ितों के खाते में शासन से अब तक 1 करोड़ 31 लाख 78 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन




बाढ़ के दौरान गंगा व सरयू में सबसे अधिक नुकसान बांसडीह तहसील क्षेत्र में भवनों को हुआ था। सभी पीड़ितों का तहसीलवार सर्वे कराकर उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। पीड़ितों के खाते में सीधे धनराशि भेजी गई है। अभी भी नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीपी सिंह, एडीएम
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed