फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vicious criminals caught escaping from the clutches of police

पुलिस की चंगुल से फरार हुआ पकड़ा गया शातिर अपराधी

Sun, 10 May 2020 08:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Vicious criminals caught escaping from the clutches of police
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के ईसार पीथापट्टी गांव के समीप शनिवार की शाम मुखबिर की सूचना पर कई मुकदमे में वांछित अपराधी को सिकंदरपुर पुलिस ने पकड़ लिया। लेकिन बगल के गांव के कुछ लोगों के पहुंच जाने के बाद अपराधी व उसके साथियों का मनोबल बढ़ गया और वे पुलिस से हाथापाई करते हुए भाग निकले। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए, लेकिन न तो मेडिकल कराया गया और ना ही कोई मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी छोटू यादव पुत्र राजेंद्र यादव पर सिकंदरपुर थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें न्यायालय द्वारा वारंट भी जारी किया गया है। बताया जाता है कि छोटू यादव द्वारा पूर्व में एसओजी टीम पर भी हमला किया गया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। लेकिन शनिवार की शाम को घटित मामले में अब तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed