फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Veterinary Officer entangled with farmers in front of Minister sent police station directed to suspend

मंत्री के सामने किसानों से उलझे पशु चिकित्साधिकारी, भिजवाया थाने, सस्पेंड करने का निर्देश

Wed, 06 Jan 2021 09:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Veterinary Officer entangled with farmers in front of Minister sent police station directed to suspend
पुलिस जीप में बैठे पशु चिकित्साधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बुधवार को किसान कल्याण मिशन गोष्ठी में संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल शामिल होने पहुंच गए। इस दौरान उनसे इलाके के किसानों व पशुपालकों ने सोनवानी पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्साधिकारी पर तय रेट से अधिक शुल्क लेने की शिकायत की।

विज्ञापन

मंत्री ने डॉक्टर को बुलवाया तो वे मंत्री के सामने ही किसानों को अपशब्द बोलने लगे। इस पर भड़के मंत्री ने डॉक्टर को पुलिस की गाड़ी से हल्दी थाना भेज दिया। डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन


विकास खंड बेलहरी के सोनवानी स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर किसान गोष्ठी के दौरान पुरास गांव के किसान श्रीनिवास सिंह ने मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल को बताया कि सोनवानी के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अग्रेश कुमार यादव पशुओं का बीमा करने के लिए 250 की जगह 600 सौ रुपये लेते हैं। अन्य किसानों ने भी शिकायत की कि वे सीमेन डालने के नाम पर भी प्रति पशु 700-800 रुपये की मांग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया की घटना, वसूली की शिकायत पर डॉक्टर को थाने भेजा

मंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सक को बुलवाकर पूछताछ शुरू की तो उन्होंने इसे गलत बताया। यही नहीं मंत्री के सामने ही वे किसानों से उलझ गए और उन्हें अपशब्द कहने लगे। इससे गुस्साए मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को संबंधित डॉक्टर को सस्पेंड करने का निर्देश देते हुए उन्हें पुलिस की गाड़ी से थाने भिजवा दिया। मंत्री के कहने पर किसान श्रीनिवास ने हल्दी थाने में पशु चिकित्सक के खिलाफ तहरीर भी दी है।

मंत्री के निर्देश पर पशु चिकित्सक को थाने लाया गया है। किसान ने तहरीर में आरोप लगाया है कि डॉक्टर सरकार की ओर से तय धनराशि से अधिक की वसूली करते हैं। जांच की जा रही है। विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई है, वहां से निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
काली शंकर तिवारी, थाना प्रभारी, हल्दी

 

मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मैंने कहा था कि सीमेन का सरकारी दर 300 रुपये है। कोई प्राइवेट व्यक्ति सीमेन डालने जाएगा तो 100 या 50 रुपये अलग से लेगा।
डॉ. अग्रेश कुमार, पशु चिकित्सक, सोनवानी

 

घटना की जानकारी मिली है। गुरुवार को जिला मुख्यालय की टीम बेलहरी ब्लाक के सोनवानी पशु चिकित्सालय पर जाकर मामले की जांच करेगी। वहां से मिली रिपोर्ट शासन को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।
डॉ. अशोक मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बलिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed