फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Verification of 33 thousand farmers is going on

Ballia News: 33 हजार किसानों का हो रहा सत्यापन

Tue, 24 Sep 2024 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Verification of 33 thousand farmers is going on
बलिया: पीएम किसान निधि पाने वाले 33 हजार किसानों का सत्यापन चल रहा है। इस दायरे में आने वाले किसानों से रिकवरी भी हो सकती है। जिले में 3.50 लाख किसानों को सम्मान निधि मिलती है। शासन से 2021-22 व 2022-23 में सम्मान निधि पाने वाले किसानों की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इसमें 2021-22 में 15 हजार व 2022-23 में 18 हजार किसान ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपनी केवाइसी नहीं कराई हैं। इसके चलते ये शक के घेरे में है। इसके लिए कृषि विभाग के कर्मचारी सीधे पोर्टल पर संपर्क करके केवाइसी कर रहे हैं। अभी तक दोनों सत्रों में तीन-तीन हजार किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की केवाईसी सीधे पोर्टल पर हुई है। उप कृषि निदेशक मनीष सिंह ने बताया कि सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। अपात्र मिलने पर उनके खाते में धनराशि नहीं भेजी जाएगी। साथ ही राजस्व की वसूली भी होगी।
विज्ञापन


ये किसान पात्र
जो भूमिधारक किसान परिवार हैं। जिन किसानों के नाम पर कृषि योग्य भूमि है। जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं।



ये लोग नहीं ले सकते लाभ



पीएम किसान योजना का लाभ वे किसान नहीं रह सकते, जो संस्थागत भूमिधारक हैं, संवैधानिक पद पर रह चुके या रहने वाले लोग। सरकारी मंत्रालय, विभाग, या कार्यालय में कर्मचारी या अधिकारी रह चुके या रहने वाले लोग। स्थानीय सरकारी निकायों के नियमित कर्मचारी, केंद्र और राज्य सरकारों के वर्तमान और पूर्व मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा के वर्तमान और पूर्व सदस्य। केंद्र या राज्य सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) और स्वायत्त निकायों में कर्मचारी या अधिकारी रह चुके या रहने वाले लोग। राज्य विधानसभा और राज्य विधान परिषदों के वर्तमान और पूर्व सदस्य, जिला पंचायत के वर्तमान या पूर्व अध्यक्ष और किसी भी नगर निगम के वर्तमान या पूर्व महापौर इस योजना का लाभ लेने के लिए अपात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed