फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vehicles will not run in district headquarters and towns today

जिला मुख्यालय और आसपास के कस्बों में वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक

Fri, 08 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will not run in district headquarters and towns today
बलिया। जिलाधिकारी ने कहा है कि आज, यानि शनिवार को नगरपालिका परिषद बलिया और उसके आसपास के शहरी स्वरूप वाले क्षेत्रों में वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा वहां पहले चिन्हित की गई दूध, फल, सब्जी, किराना और दवा की दुकानों के अलावा बाकी सभी दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन

दरअसल, नौ मई शनिवार को गुजरात के राजकोट और जामनगर रेलवे स्टेशन से लगभग तीन हजार श्रमिकों को लेकर दो स्पेशल ट्रेन बलिया आ रही है। इसमें आने वाले श्रमिकों व अन्य व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण एवं सूचीकरण करने के बाद उनके गृह जनपद तथा आवश्यकतानुसार क्वॉरंटीन फैसिलिटी सेंटर में भेजा जाना है। इसके लिए करीब 150 बसों की व्यवस्था की गई है। चूंकि, ट्रेन कोविड-19 प्रभावित विभिन्न रेड और ऑरेंज जोन से होकर आ रही है, ऐसी स्थिति में बलिया पहुंचने पर संक्रमण से बचाव तथा इन व्यक्तियों को ले जाने वाली बसों का आवागमन सुविधाजनक तरीके से हो सके, इसलिए ऐसा निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि नगरपालिका बलिया तथा इससे लगे हुए नगरीय स्वरूप वाले क्षेत्रों में पहले से चिन्हित दूध, फल, सब्जी, किराना स्टोर तथा दवा की दुकान की सिर्फ खुलेंगी। बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ इन क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही पर भी आज पूरी तरह रोक रहेगी। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को इस आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed