फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vegetable prices rise after storm and rain.

आंधी-पानी के बाद सब्जियों के भाव में आया उछाल

Tue, 09 Jun 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices rise after storm and rain.
नगर के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित ओवर ब्रीज के नीचे लगी सब्जी की दुकाने। - फोटो : BALLIA
बलिया। लॉकडाउन में सब्जी उत्पादकों को काफी नुकसान हुआ। इसके बाद पिछले दिनों आई आंधी-बारिश से सब्जियों को नुकसान पहुंचाया। इसके चलते कई इलाकों में बारिश के कारण सब्जियों की आवक भी प्रभावित हुई है। इसके चलते सब्जियों के भाव भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

जिले में गंगा, घाघरा व टोंस नदियों के किनारे के खेतों के अलावा दीयर क्षेत्र व अन्य खेतों में बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती होती है। जिले के कई इलाकों से हरी सब्जियां आसपास के जिलों के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार व कोलकाता तक भी जाती हैं। लेकिन लॉकडाउन में वाहनों की आवाजाही रुकने के कारण जनपद में सब्जियों का भाव इस कदर गिर गया कि कई इलाकों में तो सब्जी उत्पादकों ने सब्जियों केे मवेशियों तक को खिलाना शुरू कर दिया। इस बीच पिछले दिनों आई आंधी-पानी से सब्जी की खेती काफी प्रभावित हुई और कई जगहों पर फसलों को क्षति भी पहुंची। हरी सब्जियों के भाव बारिश के बाद दोगुने हो गए हैं सबसे ज्यादा बारिश से नुकसान लौकी, नेनुआ, भिंडी, करैली आदि पर हुआ है। सब्जियों के भाव बढ़ने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। सब्जी उत्पादकों को उम्मीद है बची फसलों से शायद कुछ लागत निकल जाए।
विज्ञापन

-
सब्जियों के भाव--
सब्जी थोक में पहले अब
भिंडी 250-300 500-600 प्रति कुंतल
परवल 500-550 900-1000 प्रति कुंतल
बैगन 250-300 800-900 प्रति कुंतल
नेनुआ 200-300 900-1000 प्रति कुंतल
लौकी 100-150 300-400 प्रति सैकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed