फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Veer Saput Maharana Pratap remembered on 480th birth anniversary

480वीं जयंती पर याद किए गए वीर सपूत महाराणा प्रताप

Sat, 09 May 2020 03:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Veer Saput Maharana Pratap remembered on 480th birth anniversary
बलिया। भारत के वीर सपूत और योद्धा महाराणा प्रताप की 480वीं जयंती पर शनिवार को विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू ने अपने आवास पर महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया। कहा कि महाराणा प्रताप की जीवनगाथा आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। महाराणा प्रताप ने राष्ट्र की आजादी की रक्षा के लिए तलवार के जरिए संघर्ष किया था। भारत उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करेगा वे हमारे पूजनीय हैं। महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाई पर अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वे अपने आप में एक सम्पूर्ण योद्धा थे। इस मौके पर उत्कर्ष सिंह, अमित सिंह बघेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, भारत के वीर सपूत और राजपूती शान के प्रतीक महाराणा प्रताप की 480 वी जयंती के पर उन्हें नमन किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह की देखरेख में लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए महाराणा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। श्री सिंह ने कहा कि महाराणा की वीरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपनी मिट्टी की रक्षा और शान के लिए अपनी जान गंवा दी थी। इस मौके पर अमित सिंह, सुनील सिंह छोटू सिंह, कमलेश सिंह, अनुभव सिंह, रोहित सिंह, चंदन सिंह, योगेश सिंह, अनिल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed