फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vat Savitri fast today, married women will worship

Ballia News: वट सावित्री का व्रत आज, सुहागिन महिलाएं करेंगी पूजा

Thu, 06 Jun 2024 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Vat Savitri fast today, married women will worship
सुहागिन महिलाएं बृहस्पतिवार काे वट सावित्री का व्रत रखेंगी। मान्यता है कि इस व्रत के फल स्वरूप पति को दीर्घायु का वरदान मिलता है। अमृतपाली निवासी ज्योतिर्विद आचार्य पंडित आदित्य पराशर ने बताया कि सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री का व्रत विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन

पति की लंबी आयु के लिए विवाहित महिलाएं इस दिन निर्जला उपवास रखती हैं। वट सावित्री के दिन वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। साथ ही माता सावित्री की कथा सुनी जाती है। धार्मिक मान्यताओं है कि वट सावित्री का व्रत रखने से पति के ऊपर मंडरा रही हर संकट टल जाती है और दांपत्य जीवन भी सुखमय, खुशहाल बना रहता है।
विज्ञापन

पंडित आदित्य ने बताया कि हर वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री व्रत किया जाता है। इस व्रत में वट वृक्ष की परिक्रमा की जाती है और उसमें सात बार कच्चा सूत बांधा जाता है। मान्यता है कि वट सावित्री व्रत के दिन दिन बरगद पेड़ की पूजा करने से यमराज देवता के साथ त्रिदेवों की भी कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed