फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Varanasi, Mau, Prayagraj and Unnao teams in semi-finals

वाराणसी, मऊ, प्रयागराज व उन्नाव की टीमें सेमीफाइनल में

Sun, 09 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Varanasi, Mau, Prayagraj and Unnao teams in semi-finals
नरहीं। खेल निदेशालय और जिला खेल कार्यालय की ओर से कथरियां मैदान में चल रहे राज्य आमंत्रण पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। वाराणसी, मऊ, प्रयागराज और उन्नाव की टीमों ने अपने मुकाबले जीत सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में वाराणसी ने महराजगंज को 1-0 से पराजित किया। वाराणसी के लिए मैच का निर्णायक गोल 23वें मिनट में आसिफ ने किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मऊ व गोरखपुर के मध्य खेला गया। सूरज ने 14वें मिनट में मऊ का खाता खोला, गोरखपुर ने गोल करने के कुछ बेहतरीन मौके भी गवांए, सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं, मऊ के लिए अखिलेन्द्र ने 65वें व तौसिफ ने 70वें मिनट में गोल कर गोरखपुर को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मेजबान बलिया व प्रयागराज के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में प्रयागराज 2-0 से विजयी हुई। प्रयागराज के लिए 68वें व 71वें मिनट में विशाल कुमार ने दोनों गोल किए। वहीं प्रतियोगिता के आखिरी क्वार्टर फाइनल में उन्नाव का मुकाबला लखनऊ से हुआ। मैच के 20वें मिनट में अभिषेक ने बेहतरीन गोल से उन्नाव का खाता खोला। लखनऊ के अतुल ने मैच के 60वें मिनट में गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया, लेकिन 68वें मिनट में अजय के गोल से उन्नाव ने लखनऊ को 2-1 से पराजित कर दिया। निर्णायक की भूमिका अमल कुंवर, मनोज पाण्डे, संजय चौहान, अबूजर खान, संजय साहनी, मनीष राणा, राजू राय, राजू कुमार, अजीत सिंह आदि ने निभाई। आगन्तुकों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed