फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   vaccination in ballia

जिले के 16 केंद्रों पर हुआ 1119 लोगों का टीकाकरण

Tue, 01 Jun 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
vaccination in ballia
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज, खेल एवं युवा कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा मंगलवार को तिलक कन्या जूनियर हाई स्कूल में 18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 18 से 44 साल के 1119 लोगों को जिले के 16 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के 16 अन्य केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक आयु के 264 लोगों को टीके की पहली डोज दी गयी। वहीं, 301 बुजुर्गों और गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह ने बताया कि पंजीकरण केवल आरोग्य सेतु एप एवं कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन किया जा सकेगा। पंजीकरण पूरा होने के बाद पंजीकरण संख्या और टीकाकरण केंद्र नाम के साथ तारीख और समय का संदेश प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed