फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vacation of all employees of NAPA canceled till 30th May

तीस मई तक नपा के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त

Thu, 27 May 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Vacation of all employees of NAPA canceled till 30th May
बंगाल की खाड़ी से उठे यास तूफान की वजह से जिले में होने वाली बारिश से निपटने के लिए नगर पालिका प्रशासन भी तैयारी में जुटा है। नगरपालिका के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने 30 मई तक सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। अधिकारियों को विभिन्न विभागों से समन्वय बनाकर जलभराव को तत्काल दूर कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र, लखनऊ की ओर से यॉस तूफान की वजह से जिले में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर भी अलर्ट जारी किया गया है। जिसको देखते हुए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्री विश्वकर्मा ने कहा है कि भारी बारिश से पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव की संभावना है। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस समस्या से निपटने की तैयारी में जुट जाएं। ईओ ने कहा कि सभी मुख्य सफाई निरीक्षक एवं सफाई निरीक्षक अपने-अपने जोन के वार्डों में भ्रमण करते रहेंगे और सभी सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र के 5-5 सफाई कर्मियों (पुरुष) की गैंग बना लें, जलभराव से निपटने के लिए उपकरण भी रखें ताकि पानी निकलने में बाधा होने पर उसे दूर किया जा सके। यदि नालों में पानी बहने में कोई अवरोध होता है तो उसे पोकलेन मशीन व जेसीबी मशीन से दूर कराएं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं सभी क्षेत्रों का भ्रमण कर समस्या का निराकरण कराएंगे। उक्त अवधि में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed