फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Utsarg and Lucknow-Chhapra Express will be canceled

निरस्त रहेगी उत्सर्ग और लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस

Mon, 25 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Utsarg and Lucknow-Chhapra Express will be canceled
बलिया। बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खण्ड पर अकबरपुर-कटहरी-गोसाईगंज स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के काम के लिए कई गाड़ियों को निरस्त किया गया है। कुछ को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ से 30 जुलाई से चार अगस्त तक चलने वाली (15054) लखनऊ-छपरा और छपरा से 31 जुलाई से पांच अगस्त तक चलने वाली (15053) छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। छपरा से 31 जुलाई से पांच अगस्त तक चलने वाली (15083) छपरा-फर्रूखाबाद और फर्रूखाबाद से एक से छह अगस्त तक चलने वाली (15084) फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। रक्सौल से 28 जुलाई एवं चार अगस्त को चलने वाली (14017) सदभावना एक्सप्रेस को वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा। आनन्द विहार टर्मिनस से 27 जुलाई एवं तीन अगस्त को चलने वाली (14018) सदभावना एक्सप्रेस को लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी के रास्ते चलाया जाएगा। इसके साथ ही (13509) आसनसोल-गोण्डा एक्सप्रेस, (13510) गोण्डा-आसनसोल एक्सप्रेस, (15715) किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस, (15716) अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस, (14649) जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, (14650) अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस के मार्ग का भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed