फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Usury bearing stigma for society Minister daya shankar mishra Dayalu consoled relatives of arms dealer

Ballia: सूदखोरी-ब्याजखोरी समाज के लिए कलंक, मंत्री दयालु ने असलहा कारोबारी के परिजनों को दी सांत्वना

Thu, 09 Feb 2023 07:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Feb 2023 07:27 PM IST
सार

आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु गुरुवार को बलिया पहुंचे। सूदखोरों के आतंक से त्रस्त आकर आत्महत्या करने वाले असलहा व्यापारी के परिजनों से मुलाकात की। कहा कि मुख्यमंत्री को पूरे मामले की जानकारी है। 

विज्ञापन
Usury bearing stigma for society Minister daya shankar mishra Dayalu consoled relatives of arms dealer
खुदकुश करने वाले असलहा कारोबारी के घर पहुंचे मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के प्रभारी मंत्री व  आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु गुरुवार सुबह असलहा कारोबारी नंदलाल गुप्ता के घर पहुंचे। उन्होंने  परिजनों को सांत्वना दी। पत्नी मोनी गुप्ता को बाकी बचे मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना दी। कहा कि बाकी सभी भी 24 घंटे में हिरासत में होंगे।

विज्ञापन


बीते एक फरवरी को असलहा कारोबारी नंदलाल गुप्ता ने फेसबुक पर लाइव होकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने इसका कारण सूदखोरों का आतंक बताया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं। गुरुवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

विज्ञापन

दोषी कितना भी रसूख वाला हो, वह नहीं बचेगा

कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे मामले की जानकारी है। उन्होंने घटना का लाइव वीडियो भी देखा है। दोषी कितना भी रसूख वाला हो, वह बचेगा नहीं। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में सरकार आपके साथ है।  पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सूदखोरी-ब्याजखोरी समाज के लिए कलंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की सरकार है। किसी अपराधी को उत्तर प्रदेश में बख्शा नहीं जाएगा। जिला इस घटना से मर्माहत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से विशेष रूप में मैं परिजनों से मिलने आया हूं। इस दौरान डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी राजकरन नय्यर, जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी गुरुवार दोपहर असलहा कारोबारी नंदलाल गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। 

प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यक्रमों की समीक्षा

Usury bearing stigma for society Minister daya shankar mishra Dayalu consoled relatives of arms dealer
जिला अस्पताल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

बलिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, पानी, शिक्षा व सड़क संबंधी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो भी प्रोजेक्ट जिले में चल रहे हैं, उनकी प्रगति में तेजी बनी रहे। समय-समय पर निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभाग की योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। 

बलिया के प्रभारी मंत्री ने जनहित के मामलों को लेकर स्पष्ट कहा कि फरेब का कागज नहीं चलेगा। अधिकारी-कर्मचारी जनता के बीच जाएं। उनकी बात सुनें और योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाएं। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय जीराबस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा में जाकर बच्चों से बातचीत कर पठन-पाठन की गुणवत्ता को परखा। इसके बाद रसोईघर में जाकर वहां की व्यवस्था देखी। बच्चों के लिए बन रहे एमडीएम को चखा। निर्देश दिया कि एमडीएम की गुणवत्ता के प्रति हमेशा गंभीर रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed