फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Use of polythene carefree, only mention of paper-cloth bags

पॉलिथीन का उपयोग बेफिक्र, पेपर-कपड़ा बैग का केवल जिक्र

Tue, 12 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Use of polythene carefree, only mention of paper-cloth bags
नगर के जापलिनगंज मोहल्ला स्थित एक दुकान में बिक्री के लिए रखा गया कपड़ा का झोला और कैरी बैग। - फोटो : BALLIA
बलिया। बेशक 75 माइक्रोन से कम क्षमता वाली पॉलिथीन सहित 19 प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध लागू हो गया। इससे कपड़ा व पेपर बैग की मांग बढ़ने लगी है। पॉलिथीन (कैरी बैग) का उपयोग भी बंद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विश्व पेपर बैग दिवस 12 जुलाई को मनाया जाता है। प्लास्टिक व पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद होने के बाद पेपर बैग और कपड़ों के थैले की मांग जरूर बढ़ी है लेकिन शहर में पेपर बैग का एक भी कारखाना नहीं है। घरों में बासी कागज व अखबार से लिफाफा बनाने का काम चल रहा है। इस लिफाफे (ठोंगे) जिसका उपयोग छोटे दुकानदार करते हैं। कपड़ा के थैले व कैरी बैग बनाने का कारखाना चला रहे राजेश बताते हैं कि पॉलिथीन प्रतिबंध के बाद भी बैग की मांग में खास इजाफा नहीं हुआ है लेकिन उपयोग बढ़ने के आसार हैं। वे बताते हैं कि 1000 किलो कागज बैग प्रतिमाह बना रहे हैं। उनका लक्ष्य 2500 किलो प्रतिमाह कागज बैग बनाने का है। सहालग के दिनों में यह औसत दो टन तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन

जापलिनगंज में कपड़ा बैग बनाने वाले खालसा बैग के करमजीत सिंह के अनुसार शहर में करीब तीन-चार कपड़ा बैग बनाने के छोटे बड़े कारखाने हैं। पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बाद मांग लगातार बढ़ रही है। भविष्य में इसमें इजाफा होने की उम्मीद है। हालांकि रिटेल काउंटरों पर डिमांड ज्यादा बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बाजार में पॉलिथीन प्रतिबंधित हैं। मगर सरकार को चाहिए कि उन कंपनियों के उत्पादों की पैकिंग पर भी रोक लगे, जो पॉलिथीन में आती है। कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। सिर्फ छोटे दुकानदार को ही इस कानून के नाम पर परेशान न किया जाए।
-मंजर सिंह, जिलाध्यक्ष, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल,बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed