फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Urea found in grains and dye

अनाज में मिली यूरिया और डाई

Sun, 12 Jul 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 12 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Urea found in grains and dye
कार्डधारकों को दिए गए अनाज में यूरिया एवं डाई का अंश मिलने के बाद कोटे की दूकान निलंबत कर दी गई। शनिवार को नरहीं गांव के कोटेदार ने कार्डधारकों को योजना के तहत चावल दिया, जिसे लोग घर ले गए।
विज्ञापन

वहां चावल में यूरिया और डाई का अंश मिलने के बाद लोगों ने इसकी शिकायत डीएम के आवास पर जाकर की। डीएम ने इसकी जांच एसडीएम सदर और सीओ सदर को सौंप दिया। दोनों अफसरों की जांच में शिकायत की पुष्टि हुई, जिसके बाद दूकान निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


नरहीं गांव के बीपीएल एवं अंत्योदय कार्डधारकों ने जिलाधिकारी को सौंपे पत्रक में आरोप लगाया था कि गांव के कोटेदार द्वारा अनाज वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। शनिवार को कोटेदार ने कार्डधारकों को जो चावल दिया, उसमें यूरिया एवं डाई नामक रासायनिक खाद मिला पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत जब ग्रामीणों ने कोटेदार से की तो उसने गाली-गलौज के साथ जान-माल की धमकी दे डाली। ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार द्वारा हर माह 35 किलो की जगह 30 किलो ही अनाज दिया जाता है और मूल्य भी अधिक वसूला जाता है। पहले ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम सदर बच्चा लाल मौर्य से की तो उन्होंने कहा कि चावल धोकर खा जाओ। इसके बाद ग्रामीण जिलाधिकारी के आवास पर गए और पत्रक सौंपा।


जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल ने एसडीएम सदर और सीओ सदर को बुलाकर गांव में कोटेदार के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया। पत्रक सौंपने वालों में रामप्रवेश राम, राजकुमार राम,  मानदी, रीना, जनकिया, चांदमुनी देवी, रमावती, संजय पासवान, सुरेश राम, आदि शामिल रहे। एसडीएम सदर बच्चा लाल मौर्य ने कहा कि कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी दूकान निलंबित कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed