फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uproar over recovery for blood test and delivery

Ballia News: खून जांच और प्रसव के लिए वसूली को लेकर हंगामा

Tue, 17 Oct 2023 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Uproar over recovery for blood test and delivery
जिला महिला अस्पताल की पैथोलाजी में मंगलवार को पैसा वसूली का विरोध करते हुए महिला मरीजों व परिजनों ने जमकर हंगामा किया। काफी देर तक गहमा गहमी बनी रही। सीएमएस ने उक्त कर्मचारी से मरीज का पैसा वापस कराया। खून की जांच कराई, उसके बाद मामला शांत हुआ। उन्होंने जांच के बाद दोषी कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, दूसरी तरफ प्रसव कक्ष में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं ने प्रसव के बाद एक से दो हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में दिव्यांग रतसड़ निवासी रोशन आरा अपने एक वर्ष के पुत्र मो. इरफान को सांस जकड़ने पर डाॅ. रजनीकांत यादव को दिखलाया। उन्होंने खून जांच कराने की सलाह दी। पैथोलाजी के कर्मचारी ने तीन जांच अंदर की और एक जांच बाहर की बता एक हजार रुपये की मांग की। महिला ने गरीबी का हवाला देकर आठ सौ रुपये दिए। इस दौरान हंगामा भी हुआ। उसी दौरान शिवपुर दियर निवासी वसीम शाह अपनी पत्नी साजिदा की खून जांच कराने पहुंचे। कर्मचारी ने सौ रुपये की मांग की। वसीम ने इसकी शिकायत छात्र नेता रानू पाठक से की। रानू ने सीएमएस को मामले से अवगत कराया। सीएमएस पैथोलाजी पहुंच कर्मचारियों को फटकार लगाने लगी। यह देख कई अन्य महिलाएं पैसा लेने का आरोप लगाने लगीं। सीएमएस ने दिव्यांग महिला का पैसा वापस करवाकर सभी जांचें पैथोलाजी में करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed