{"_id":"67801c9e7fcd59fe55002585","slug":"uproar-over-keeping-dead-body-in-closed-freezer-in-district-hospital-ballia-news-c-190-1-ana1001-130874-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जिला अस्पताल में बंद फ्रीजर में शव रखने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जिला अस्पताल में बंद फ्रीजर में शव रखने पर हंगामा
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना के माल्देपुर निवासी रोडवेज संविदा चालक की मौत के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव को बंद फ्रीजर में रखने पर परिजनों ने हंगामा किया।
इसकी जानकारी अधिकारियों को होने पर उन्होंने ठंड के मौसम का हवाला व कुछ घंटे बाद पोस्टमार्टम की बात कह कर शव को रखवाया।
पोस्टमार्टम हाउस के पांच फ्रीजर में से दो लंबे समय से खराब हैं। खराब फ्रिजर में शव रखने को लेकर आए दिन परिजन विरोध करते हैं। गर्मी के मौसम में अज्ञात शव रखने पर गंध से वार्डों में भर्ती मरीजों व आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
फेफना थाना के माल्देपुर निवासी रोडवेज संविदा चालक की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को बंद फ्रीजर में रखे जाने की जानकारी घरवालों और ग्रामीणों को हुई तो वे हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
पूर्व में सीएमओ डाॅ. विजयपति द्विवेदी द्वारा फ्रीजर बनाने वाली कंपनी को पत्र लिखकर मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन गंभीर फाॅल्ट होने के कारण आज तक मरम्मत नहीं हो सकी।
इस बाबत सीएमओ डाॅ. विजयपति द्विवेदी ने कहा कि शासन से नए फ्रीजर की मांग की गई है, आते ही लगाया जाएगा। दोपहर बाद चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।