फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uproar over caste certificate; accusations against the *Lekhpal* for causing harassment.

Ballia News: जाति प्रमाण पत्र के लिए हंगामा लेखपाल पर आरोप, किया परेशान

Thu, 15 Oct 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Uproar over caste certificate; accusations against the *Lekhpal* for causing harassment.
जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर बैरिया तहसील में पहुंचे गोंड समाज के लोग। जागरुक पाठ
बैरिया। जाति प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए रिपोर्ट लगाने को लेकर बुधवार को विशुनपुरा गांव के ग्रामीणों और क्षेत्रीय लेखपाल के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

तुरैया जाति का प्रमाण पत्र बनवाने में कथित तौर पर आनाकानी किए जाने से नाराज ग्रामीण तहसीलदार कृपाशंकर के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल विशाल कुमार पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए परिवार के अन्य सदस्यों के पूर्व में जारी तुरैया जाति के प्रमाण पत्र भी दिखाए। शिकायत सुनने के बाद तहसीलदार ने लेखपाल को दोबारा जांच कर नियमानुसार निष्पक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विशुनपुरा निवासी पंकज कुमार साह, योगेंद्र प्रसाद शाह, दीपक शाह और बृजेश शाह सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल तुरैया जाति का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रिपोर्ट लगाने से इन्कार कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, लेखपाल उन्हें तुरैया के बजाय तुरहा जाति का बता रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उनके परिवार के अन्य सदस्यों के तुरैया जाति के प्रमाण पत्र पहले ही जारी हो चुके हैं, तो उनके मामलों में आपत्ति क्यों की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार कृपा शंकर ने लेखपाल को शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में दोबारा मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पूर्व में जारी जाति प्रमाण पत्रों की वैधता और संबंधित लोगों की वास्तविक जाति से जुड़े तथ्यों का परीक्षण किया जाए। इसके बाद नियमानुसार सही रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील परिसर में लेखपाल और ग्रामीणों के बीच कहासुनी : तहसीलदार के कक्ष से बाहर निकलने के बाद तहसील परिसर में ग्रामीणों और लेखपाल के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

ग्रामीणों ने लेखपाल पर कई गंभीर आरोप लगाए, जबकि लेखपाल अपने पक्ष पर कायम रहे। तुरैया और तुरहा जाति को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल विरोधियों के प्रभाव में आकर उन्हें परेशान करने के उद्देश्य से तुरैया के बजाय तुरहा जाति का बता रहे हैं।
वहीं, लेखपाल विशाल कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जांच में जो सही पाया जाएगा, उसी के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed