फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uproar on Ramlila stage; allegations of an attack on a Mahamandaleshwar

Ballia News: रामलीला मंच पर हंगामा, महामंडलेश्वर पर हमले का आरोप

Thu, 22 Oct 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Uproar on Ramlila stage; allegations of an attack on a Mahamandaleshwar
रसड़ा में चल रहे रामलीला के दौरान मंच की ओर जाते मुख्य अति​थि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कै - फोटो : 1
रसड़ा । श्रीनाथ बाबा मठ में चल रही प्राचीन रामलीला के दौरान मंगलवार की शाम मंच पर रूपेश तिवारी की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि महाराज ने सतीश सिंह, संजीत गुप्ता, मोनू जायसवाल और कुछ अज्ञात लोगों पर मंच पर असलहा लेकर चढ़ने, जान से मारने की नीयत से हमला करने तथा बीच-बचाव करने पहुंचे रूपेश तिवारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के समय रामलीला में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेता और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि और पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार शाम रामलीला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सतीश सिंह, संजीत गुप्ता, मोनू जायसवाल और कुछ अज्ञात लोग असलहा लेकर मंच पर चढ़ गए और उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके सहयोगी रूपेश तिवारी के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद असलहा लहराते हुए भा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि महामंडलेश्वर की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उधर, घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने मेले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed