फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Formal commencement of Dadri Mela with flag worship

Ballia News: ध्वज पूजन के साथ ददरी मेले की औपचारिक शुरूआत

Thu, 22 Oct 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Formal commencement of Dadri Mela with flag worship
ददरी मेला के ध्वजपूजन करते नपा अध्यक्ष संत कुमार मिठाईलाल साथ में नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा।
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले के लिए वियजदशमी पर मंगलवार को मेला क्षेत्र में अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल व प्रभारी ईओ सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा ने ध्वज पूजन कर औपचारिक शुरुआत की।
विज्ञापन

दशहरा के दिन ध्वज पूजन के साथ ही मेला के लिए भूमि अधिग्रहण आदि का कार्य तेज हो गया है। दिवाली के दिन से नंदी ग्राम में पशुओं के आने का क्रम शुरू हो जाता है। इसके बाद कार्तिक पूर्णिमा स्नान से मीना बाजार की शुरुआत होती है। इधर चार सालों से प्रशासन लंपी बीमारी का हवाला देकर पशु मेला के आयोजन पर रोक लगा दे रहा था। इस बार नगर पालिका परिषद पशु मेला लगाने की योजना को मूर्त रूप देने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने बताया कि पशु व्यापारी व पशु पालकों की मांग पर ऐतिहासिक ददरी मेला का पशु मेला का आयोजन होगा। नंदी ग्राम को तैयार करने का निर्देश दिया गया है। ददरी मेला के नंदी ग्राम की तैयारी में नपा के कर्मचारी जुट गए हैं। नंदी ग्राम में हरियाणा, पंजाब, बिहार व यूपी के विभिन्न जनपद के पशु व्यापारी आकर खरीद-फरोख्त करते हैं। इसमें पशुओं के अलावा घोड़ा, खच्चर व गदहा का भी मेला लगता है। गधा मेले में नेपाल तक के व्यापारी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद ददन यादव, सूरज तिवारी, पूर्व सभासद संजय पांडेय, राघव मिश्रा, संतोष कुमार, अनिल गुप्ता, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।
--------
ददरी मेले की आत्मा है पशु मेला
ध्वजपूजन के बाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने कहा कि नंदी ग्राम बसाया जाएगा। पशु मेला ददरी मेला की आत्मा है। इधर, प्रशासन के प्रतिबंध के कारण कुछ सालों से नहीं लग रहा था। पशु मेला के बिना ददरी मेला का आयोजन अधूरा है। इस साल पशु मेला का आयोजन होगा।

------
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संतों का होगा समागम
नपा अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने बताया कि ऐतिहासिक ददरी मेले में हिंदी फिल्मी दुनिया के सुपर स्टार गोविंदा का आगमन होगा। वह भारतेंदु कला मंच पर करीब दो घंटे कार्यक्रम पेश करेंगे। फिल्मी दुनिया के कलाकारों के आने का आमंत्रण पत्र भेजा गया है। इनमें सुपर हीरो गोविंदा का भी कार्यक्रम है। इसके अलावा भोजपुरी के कलाकार शामिल हैं। मेले के आयोजन को लेकर जल्द ही सभासदों की कमेटी बनाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संतों का समागम होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गायक के साथ अभिनेता व हिंदी फिल्मों के मशहूर कलाकार के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed