फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uproar in the meeting of the Municipality Board after about a year

करीब एक वर्ष बाद हुईं नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा

Thu, 22 Sep 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the meeting of the Municipality Board after about a year
नगरपालिका बोर्ड की बैठक के दौरान नपा अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से वार्ता करते सभासद सुमित मिश्? - फोटो : BALLIA
बलिया। करीब एक वर्ष बाद बृहस्पतिवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में आयोजित नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक सभासदों के विरोध और बहिष्कार के चलते बेनतीजा समाप्त हो गई। बैठक आरंभ होने से पूर्व नपा के करीब एक दर्जन सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए चेयरमैन अजय कुमार पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का गंभीर आरोप लगाया। साथ ही नगर पालिका परिसर में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उधर, नपा के सभागार में चल रही बैठक में मौजूद सभासद पूर्व में बोर्ड द्वारा पारित कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने की मांग पर अड़ गए, जिससे बैठक में हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान कुछ सभासदों से चेयरमैन और ईओ की तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे नाराज होकर चेयरमैन अजय कुमार बैठक को बीच में ही छोड़ कर अपने आवास चले गए। इस पर सभासद उत्तेजित हो गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सभाकक्ष में अफरा-तफरी का माहौल रहा। चेयरमैन ने बैठक के बेनतीजा होने का ठीकरा सभासदों के सिर फोड़ा है। सभासदों का आरोप है कि चेयरमैन अपने कुकृत्यों पर पर्दा डालने के लिए बोर्ड की बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में कुल 12 प्रस्ताव चेयरमैन की प्रस्तुत किया जाना तय था, जिसमें लोहिया मार्केट का नामकरण, शापिंग कांपलेक्स के आवंटन, आर्यन ग्रुप को हटाने, आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों के गत पांच माह भुगतान की स्वीकृति करने, काजीपुरा के दो काम पीडब्लूडी से वापस लेकर नगरपालिका द्वारा स्वयं कराने, 15वां वित्त से किए गए कार्यों की स्वीकृति, बिल भुगतान सत्यापन के बाद करने, सफाई कर्मचारियों को वर्दी, उपकरण प्रदान करने, स्वकर प्रणाली लागू करने, निर्माण विभाग का कार्यालय बनाने, यूजर चार्ज की वसूली करने और 25 वार्डों में नाली व सड़क मरम्मत कार्यों की स्वीकृति पर विचार होना था लेकिन हंगामे के कारण बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई। बैठक में सभासद ददन यादव, सुमित मिश्रा गोलू, उमेश कुमार, पवन गुप्ता, विकास पांडेय लाला, अमित दूबे, सभासद प्रतिनिधि शकील अहमद, शमशाद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार बैठक के दौरा मौजूद थी फोर्स
नगर पालिका परिषद के इतिहास में शायद पहली बार बोर्ड की बैठक के लिए एक कंपनी पीएसी के जवानों के अलावा कोतवाली पुलिस के बड़ी संख्या में जवान नगर पालिका परिसर में मौजूद रहे। इतना ही नहीं, पुलिस के कुछ जवान सभाकक्ष में भी चेयरमैन अजय कुमार की निगरानी करते नजर आए। इससे न सिर्फ सभासद असहज दिखें बल्कि नपा कर्मी भी परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed