फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Politics Taking jibe samajwadi party guest house scandal MLA Ketki singh said party tactics against women

UP Politics: सपा के गेस्ट हाउस कांड पर तंज, विधायक केतकी बोलीं- महिलाओं के खिलाफ रही है पार्टी की चाल

Wed, 03 Sep 2025 07:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 07:56 PM IST
सार

लखनऊ स्थित आवास पर प्रदर्शन को लेकर भाजपा विधायक केतकी सिंह ने अपनी नाराजगी जताई है। उन्हाेंने पत्रकारवार्ता कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुंडा कहा। उनकी बेटी ने भी इस प्रदर्शन पर अपना रोष व्यक्त किया है।

विज्ञापन
UP Politics Taking jibe samajwadi party guest house scandal MLA Ketki singh said party tactics against women
भाजपा विधायक केतकी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ballia News: पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी की बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से विधायक केतकी सिंह की ओर से अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री आवास को खाली करते समय आवास से गायब हुई टोटियों और टाइल्स के बारे में की गई टिप्पणी से आक्रोशित समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उनके लखनऊ स्थित आवास का घेराव किया। उस समय आवास विधायक की 16 वर्षीय बेटी विभावरी सिंह अकेले घर पर थीं।

विज्ञापन


इस घटना से आक्रोशित विधायक केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। कहा कि समाजवादी पार्टी का चाल चरित्र पहले से ही महिलाओं के खिलाफ रहा है। चाहे इनकी ओर से उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर किया गया गेस्ट हाउस कांड हो या स्व. मुलायम सिंह यादव की ओर से लड़कियों को लेकर लड़कों पर दिया गया बयान रहा हो।
विज्ञापन


कहा कि समाजवादी पार्टी के पोषित गुंडों ने उनकी अनुपस्थिति में घर का घेराव बेटी को डराने की नियत से किया है। यह घृणित कार्य इनके चाल चरित्र को उजागर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरमाई राजनीति

केतकी सिंह ने कहा की समाजवादी पार्टी के पोषित गुंडे उस समय कहां थे जब उनके ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी पर एक समुदाय विशेष के व्यक्ति ने टिप्पणी की थी। उस समय उनका खून क्यों नहीं खौला। समाजवादी पार्टी के पोषित गुंडों का खून सिर्फ हिंदू समाज की महिलाओं पर ही क्यों खौलता है?

कहा कि विधायक होने के साथ-साथ मैं एक मां भी हूं। जब बच्चों पर कोई आंच आती है, तो मां किसी भी सूरत में यह बर्दाश्त नहीं करती। बच्चों तक पहुंचने वालों का हश्र बहुत बुरा होता है। यह समाजवादी पार्टी के मुखिया और उनके गुर्गे अपनी जेहन में रख ले। 

बेटी विभावरी बोलीं- मैं डरने वाली नहीं हूं

केतकी सिंह ने कहा की कई दिनों से समाजवादी पार्टी के गुंडों की ओर से सोशल मीडिया पर भी मेरे बारे में अनाप शनाप चलाया जा रहा है। सभ्य समाज इसे कत्तई बरदाश्त नहीं करेगा। समाजवादी पार्टी के गुंडे एक बात कान खोल कर सुन लें उनकी इस गीदड़ भभकी की से मैं और मेरा परिवार डरने वाला नहीं है। मेरी अनुपस्थिति में इस तरह की कायराना हरकत बर्दाश्त नहीं है।

उधर केतकी सिंह की बेटी विभावरी सिंह का भी बयान आया है। इसमें उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों की ओर से किए गए तांडव से मैं डरने वाली नहीं हूं। मैं एक क्षत्राणी की बेटी हूं। इस तरह की गीदड़ भभकी हमने बहुत देखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed