फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Politics Padyatra taken out for closed sugar mill in Rasra ballia former BJP MLA washed feet of elderly

UP Politics: रसड़ा में बंद पड़े चीनी मिल के लिए निकाली पदयात्रा, भाजपा के पूर्व विधायक ने बुजुर्गों के धोए पैर

Mon, 18 Aug 2025 08:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 08:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा स्थित चीनी मिल को को चालू करवाने के लिए भाजपा के पूर्व विधायक ने पदायात्रा निकाली। समापन के दाैरान उन्होंने बुजुर्गों के पैर धोए। कहा कि मिल के शुरू हो जाने से यहां रोजगार भी उत्पन्न हो जाएगा।

विज्ञापन
UP Politics Padyatra taken out for closed sugar mill in Rasra ballia former BJP MLA washed feet of elderly
बुजुर्गों का पैर धोते पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ballia News: बलिया के रसड़ा में बंद पड़े चीनी मिल का चालू कराने सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे दो दिवसीय पदयात्रा का समापन सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक ने पदयात्रा में शामिल पांच वृद्ध का पैर धोकर समापन की घोषणा किया।

विज्ञापन


ज्ञापन में उल्लेख किया है कि जनपद की भौगोलिक स्थिति में तीन तरफ से नदियों के विनाशक रौद्र रुप के शिकार रोजी-रोटी के लिए नए कल करखाने के खोलने की बात तो दूर जो थे वे भी वर्षों से बंद पड़े हैं। किसानों की लाइफ लाइन और युवाओं को नौकरी एवं रोजगार का स्रोत किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड रसड़ा को वर्ष 2013 में सपा शासन में घाटा होने की बात कहकर बंद कर दी गई। 
विज्ञापन


गन्ना की ही फसल है जो एक बार लगाकर तीन बार तक काटा जा सकता है। जिसके चलते किसानों को अच्छा बजट प्राप्त होता है। मिल बंद होने से किसान धान, गेहूं की फसल पर आ गए। जिसमें बचत बहुत कम मिल पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं को भी दुरुस्त करने की मांग

इसके साथ ही जिला अस्पताल में कार्डियो सर्जन, न्यूरो सर्जन, न्यूरोलाजिस्ट, यूरो सर्जन सहित अन्य चिकित्सक की तैनाती न होने अस्पताल रेफरल हास्पिटल बनकर बह गए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा, तहसील मुख्यालय के साथ ही अन्य सरकारी, गैर सरकारी संस्थान होने एवं आबादी का घनत्व अधिक होने के कारण मरीजों का दबाव बना रहता है। 

इसलिए अनंत: इलाज के अभाव में निराश होकर महंगे निजी अस्पतालों में आर्थिक शोषण के शिकार होना पड़ रहा है। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होगी तब तक कार्यक्रम जारी रहेगा। कहा कि अभी हम सप्ताह में एक दिन में व्रत रहकर रात को भोजन करेंगे।

उन्होंने मांग किया अगस्त क्रांति पर रसड़ा चीनी मिल को शुरु कराने के साथ जनपद के स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए। इस मौके पर गीताशरण सिंह, राधेश्याम यादव, प्रमोद कुमार सिंह, मुन्ना पांडेय, राजेंद्र सिंह, मकरध्वज यादव, अवधेश चौहान, कमलेश सिंह, बच्चा सिंह, डब्लू सिंह, अभिषेक वर्मा, मंतोष वर्मा आदि रहे।

पांच पदयात्रियों का पूर्व विधायक ने धोया पैर
रसड़ा कस्बा से पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह के नेतृत्व में निकाला गया दो दिवसीय पदयात्रा सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचा। इस दौरान पदयात्रा में शामिल 80 वर्ष आयु के पांच वृद्ध पद यात्रियों को पूर्व विधायक ने पैर धोकर पदयात्रा के समापन का घोषणा किया। इस मौके पर रामपुर निवासी राजमंगल चौहान, नत्थुपुर निवासी दीनानाथ चौहान, नागपुर निवासी देवनाथ यादव, ताड़ीबड़ागांव निवासी विक्रम चौहान, तद्दीपुर निवासी रामस्नेही का पैर धोकर एवं माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed