फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   up politics Minister of State dayashankar singh for Transport responded to BSP MLA umashankar in ballia

UP: बसपा विधायक को परिवहन राज्यमंत्री ने दिया जवाब, बोले- मेरे कार्य का दूसरे लोग ले रहे श्रेय; राजनीति न करें

Fri, 02 Jan 2026 07:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 02 Jan 2026 07:04 PM IST
सार

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह सियासी तनातनी चल रही है। एक-दूसरे के काम को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
up politics Minister of State dayashankar singh for Transport responded to BSP MLA umashankar in ballia
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मेरे कार्य का दूसरे लोग श्रेय ले रहे हैं। जब मैं विकास की बात करता हूं, कराने की कोशिश करता हूं, तो उसमें कुछ लोग अड़ंगा लगाते हैं, दुष्प्रचार करने लगते हैं। उनकी कोशिश होती है कि बलिया में विकास न हो। अभी तक विरोध करते थे, अब षड्यंत्र कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले विधानसभा क्षेत्र की एक सड़क के लिए 48 लाख रुपये स्वीकृत कराए। उस सड़क को एक रात में बनवाने का जनता में दुष्प्रचार किया जा रहा है। दुष्प्रचार करने वाले यही लोग बाद में विभागीय मिलीभगत से भुगतान भी करा लेते हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के बीच शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर फिर शुरू हो गया है। पहले उमाशंकर सिंह ने रसड़ा सीएचसी को अपग्रेड करने के लिए सीएमओ की ओर से दी गई एनओसी को दबाव में आकर निरस्त करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि रसड़ा के विकास को बाधित किया जा रहा है। उनका निशाना अप्रत्यक्ष रूप से परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरमाई राजनीति

अब बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बिना नाम लिए रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह पर आरोप लगाया। परिवहन मंत्री ने कहा कि कोई भी अच्छी सड़क एक रात में नहीं बन सकती है। जो सड़क बनाई गई है, वह कब उखड़ जाएगी, बताया नहीं जा सकता है।

वहीं, रसड़ा सीएचसी प्रकरण पर कहा कि जो अस्पताल सरकारी मद से बन रहे हैं, उनमें वाहवाही लूटने का क्यों प्रयास हो रहा है? आप इतने दानवीर हैं तो स्वयं एक अस्पताल बनाकर सरकार को दे दीजिये। कहा कि जो लोग मिड्ढी से परिखरा तक की सड़क व नाली 52 करोड़ लेकर भी आज तक नहीं बनवा पाए हैं, वे लोग मुफ्त में क्या बना कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed