फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Politics I will leave politics after making Akhilesh CM and PM national secretary samajwadi party vowed

UP Politics: 'अखिलेश को सीएम व पीएम बनाने के बाद राजनीति से हटूंगा', सपा के राष्ट्रीय सचिव ने लिया संकल्प

Mon, 08 Sep 2025 10:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 08 Sep 2025 10:20 PM IST
सार

Ballia News: रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर बैठ रहे, जिससे जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बीजेपी अपने अंदरूनी लड़ाई में देश और प्रदेश को बर्बाद कर रही है। समाजवादी पार्टी इसके खिलाफ जल्द ही सड़क पर उतरेगी।

विज्ञापन
UP Politics I will leave politics after making Akhilesh CM and PM national secretary samajwadi party vowed
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में विपक्ष में राहुल की लोकप्रियता बढ़ी, लेकिन लोग सबसे ज्यादा अखिलेश यादव को पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने प्रतिज्ञा ली कि जब तक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नहीं बन जाते तब तक मैं प्राण नहीं त्याग सकता और नहीं सक्रिय राजनीति से हटूंगा। 
विज्ञापन


शहर के जगदीशपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व नेता विरोधी दल ने कहा कि वर्तमान में राजनीति की दिशा बिगड़ गई है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज और राजनीति को विषाक्त बना रही है विपक्ष के आवाज को दबाने का हर हथकंडा अपनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी हमला

कहा कि देश में राहुल गांधी की स्वीकार्यता बढ़ी है लेकिन युवाओं के रोल माडल का तौर पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी केंद्र से अगर नितिन गडकरी को किनारे लगाने की गलती करती है तो बीजेपी सरकार रेत की दीवार की तरह बिखर जाएगी। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने मोदी सरकार में सबसे अच्छा काम किया है। गडकरी के विभाग को छोड़कर, कहीं कोई विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। रोजगार और विकास सिर्फ अखबारों, चैनलों और होर्डिंग्स में दिखाए जा रहे हैं। 

कहा कि गडकरी ने मोदी सरकार में सबसे अच्छा काम किया है, वह सबसे अच्छा बोलते भी हैं। वह किसी के प्रति कोई द्वेषपूर्ण बात नहीं कहते, इसीलिए उन्हें दरकिनार किया गया है। कहा कि अखिलेश यादव विकास और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक के रूप में भी देखे जा रहे है, जिससे बीजेपी घबराई हुई है और अनाप शनाप आरोप भी लगा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed