फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP politics Abbas Ansari is not part of NDA Deputy CM Keshav prasad maurya attack on Nitish kumar

UP Politics: अब्बास अंसारी NDA का हिस्सा नहीं, डिप्टी सीएम केशव बोले- नीतीश कहीं से लड़ें चुनाव, नहीं जीतेंगे

Thu, 03 Aug 2023 07:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Aug 2023 07:26 PM IST
सार

बलिया में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि अब्बास अंसारी एनडीए का हिस्सा नहीं है। नीतीश कुमार चाहे फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ें या बिहार से, वो कहीं से भी नहीं जीतेंगे।

विज्ञापन
UP politics Abbas Ansari is not part of NDA Deputy CM Keshav prasad maurya attack on  Nitish kumar
बलिया में केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के एक दिवसीय दौरे पर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने विपक्ष के गठबंधन इंडिया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला। नीतीश कुमार को लेकर चर्चा चल रही है कि वे यूपी के फूलपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चाहे फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ें या बिहार से, वो कहीं से भी नहीं जीतेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने ये भी कहा कि अब्बास अंसारी एनडीए का हिस्सा नहीं है। सुभासपा सहित अन्य दलों के आने से एनडीए मजबूत हुआ है।

विज्ञापन

सपा का खाता नहीं खुलेगा

डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी में इस समय हमारे 66 सांसद हैं। इन सीटों पर 2024 में भारी मतों से विजयी होंगे। अन्य सीटों पर भी हमारी ही जीत होगी। सपा का खाता नहीं खुलेगा। कांग्रेस नेतृत्व विहीन है। वह सिर्फ प्रधानमंत्री के विरोध तक सीमित है। विश्वस्तर के नेता नरेंद्र मोदी पर देश आज गर्व कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बंटी-बबली से कम नहीं पति-पत्नी की यह जोड़ी, युवाओं को नौकरी का झांसा देकर अब तक ठग चुके 25 लाख

ज्ञानवापी मामले में शिवभक्तों की मनोकामना पूरी होगी

बलिया कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने ज्ञानवापी पर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। कहा कि यह सत्य की जीत है। शिवभक्तों की मनोकामना पूरी होगी। ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे से पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। पूरी उम्मीद है कि राम मंदिर की तरह इस विवाद का भी निर्णय हो जाएगा। इस दौरान परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी मौजूद रहे। 

जो पूर्वांचल में जीत गया उसकी पूरे प्रदेश में जीत सुनिश्चित

इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक की। कहा की हमारी सरकार राष्ट्रहित, महिला सशक्तिकरण और गरीब-मजदूर के हित में कार्य कर रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरे 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी। बलिया सहित 25 जिलों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने मुझे सौंपी है। यह पूर्वाचल का जिला है। इतना ही नहीं जो पूर्वांचल में जीत गया उसकी पूरे प्रदेश में जीत सुनिश्चित है। अगर आपकी कोई समस्या है तो आप उससे संबंधित जानकारी मुझे मुहैया कराए जो संभव होगा, सरकार इस मामले में उचित करवाई करेगी। 

राजनीति का सबसे बड़ा गढ़ है बलिया

एक लाख से अधिक आवास सिर्फ बलिया जिले के लिए प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत बने हुए हैं। हिंदुस्तान में राजनीति का कोई सबसे बड़ा गढ़ है तो वह बलिया है। उन्होंने आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से फिडबैक भी लिया। प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने मौर्य को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed