फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Police bharti Ballia's Neeraj Yadav started cheating after being out of army recruitment

यूपी पुलिस भर्ती: सेना भर्ती में छंटा तो ठगी करने लगा नीरज, बताता था आर्मी जवान; व्हाट्सएप पर भेजे थे आंसर

Tue, 27 Feb 2024 05:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Feb 2024 05:08 AM IST
सार

नीरज ने 17 और 18 फरवरी को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर परीक्षा शुरू होने के काफी पहले ही प्राप्त कर लिया था। उसके जवाब भी व्हाट्सएप के जरिए भेज दिए थे। इसके बाद पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

विज्ञापन
UP Police bharti Ballia's Neeraj Yadav started cheating after being out of army recruitment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा नीरज कुमार यादव उर्फ राहुल यादव बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव का निवासी है। उसने परीक्षा के पूर्व ही परीक्षार्थियों को व्हाट्सएप के जरिये आंसर भेजा था। आरोपी नीरज यादव खुद को सेना का जवान बताकर लोगों को ठगता था।

विज्ञापन


नीरज सेना भर्ती परीक्षा में छंट गया था, लेकिन वह सेना का जवान बन कर नौजवानों को भ्रमित करता था। विभिन्न परीक्षाओं में सेंधमारी कर परीक्षा पास कराने का भरोसा देकर मोटी रकम वसूलता था। उसने 17 और 18 फरवरी को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर भी परीक्षा शुरू होने के काफी पहले ही प्राप्त कर लिया था। उसके जवाब भी व्हाट्सएप के जरिए भेज दिए थे। इसके बाद पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके बाद सरकार ने पेपर को निरस्त करते हुए जांच की जिम्मेदारी एसटीएफ को सौंप दी। एसटीएफ ने अपनी शुरुआती जांच में पेपर लीक गिरोह के प्रमुख सदस्य रहे नीरज कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बलिया में गिरफ्तार अभियुक्तों के पास मिली थी उत्तर कुंजी
जिले में आरक्षी भर्ती परीक्षा के दिन विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और मोटी रकम के साथ उत्तर कुंजी की फोटो कॉपी भी बरामद हुई थी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई थी कि गिरफ्तार युवकों के पास से बरामद उत्तर कुंजी परीक्षा प्रश्न पत्र से मेल खाती थी या नहीं। अब नीरज कुमार यादव के गिरफ्तार होने के बाद हड़कंप मच गया है। नीरज ने एसटीएफ को पेपर लीक मामले में अहम सुराग दिया है। इसी के आधार पर पुलिस उन सभी लोगों को गिरफ्तार करने में जुटी है जो किसी न किसी रूप में इस कांड में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज व गिरफ्तार सॉल्वरों के बीच संपर्क खोजने में जुटी पुलिस
नीरज यादव के गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ बलिया पुलिस से संपर्क साधने के प्रयास में है। पुलिस उसकी केस हिस्ट्री खंगाल रही है। नीरज की गिरफ्तारी के बाद गृह जिला होने के कारण पुलिस उसके तार पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पकड़े गए सॉल्वरों से जोड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि न्यायालय की अनुमति के बाद पकड़े गए सॉल्वरों से नीरज यादव को लेकर पूछताछ होगी। क्योंकि गिरफ्तार कई अभियुक्तों के पास उत्तर कुंजी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed