{"_id":"68a98ba338204b84e00c35d3","slug":"up-news-two-year-old-innocent-missing-from-door-in-ballia-suspected-to-have-drowned-in-river-ndrf-search-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बलिया में दरवाजे से दो वर्षीय मासूम लापता, नदी में डूबने की आशंका; NDRF ने की खोजबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बलिया में दरवाजे से दो वर्षीय मासूम लापता, नदी में डूबने की आशंका; NDRF ने की खोजबीन
Sat, 23 Aug 2025 03:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 23 Aug 2025 03:07 PM IST
सार
Ballia News: यूपी के बलिया बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही मनियर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद एनडीआरफ को भी बुला लिया गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि पानी में बच्चा गिर गया होगा।
विज्ञापन
निषात के लापता होने के बाद बिलखती उसकी मां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Ballia News: बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के नौका गांव में शुक्रवार की सुबह दो वर्षीय मासूम बच्चे के अचानक लापता हो जाने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि खेलते-खेलते बच्चा नदी की ओर चला गया और गहरे पानी में डूब गया होगा।
विज्ञापन
गांव निवासी राजमंगल बिंद का पुत्र निषात बिंद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दरवाजे पर खेल रहा था। कुछ देर बाद घर की महिलाओं ने देखा कि बच्चा वहां नहीं है। परिजनों ने इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
मनियर थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को बुलाकर शनिवार को घाघरा नदी में छानबीन शुरू कर दी है। बताया कि बच्चे के घर से करीब पचास मीटर की दूरी पर घाघरा नदी बह रही है।
विज्ञापन
आशंका है कि खेलते-खेलते बच्चा नदी किनारे पहुंचा और पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया होगा। बच्चे के न मिलने से मां रीकुं देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है और लोग घटना से स्तब्ध हैं।