{"_id":"67752c7cee0e004aba03417b","slug":"up-minister-sanjay-nishad-s-statement-why-are-muslims-committing-a-crime-by-praying-at-disputed-sites-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia : यूपी के मंत्री संजय निषाद का बयान, विवादित स्थलों पर इबादत कर गुनाह क्यों कर रहे हैं मुस्लिम लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia : यूपी के मंत्री संजय निषाद का बयान, विवादित स्थलों पर इबादत कर गुनाह क्यों कर रहे हैं मुस्लिम लोग
Wed, 01 Jan 2025 05:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 01 Jan 2025 05:22 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए सवाल किया कि ये विवादित स्थलों पर इबादत कर गुनाह क्यों कर रहे हैं। अखिलेश यादव पर बयान देते हुए इन्होंने कहा कि पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
विज्ञापन
मंत्री संजय निषाद का स्वागत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। सपा के राज में प्रदेश में कितने दंगे हुए और कितने लोग मारे गए तथा किसका संरक्षण था, यह किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि उनके मुस्लिम धर्म शरीयत में लिखा है कि विवादित जगह पर इबादत करना गुनाह है तो कौम के लोग क्यों गुनाह कर रहे हैं, जहां-जहां विवादित जगह है, उसे वापस कर दें, सरकार भी उनकी मदद करेगी। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही खोदाई के समर्थन में सामने आए निषाद ने कहा है कि भारत की संस्कृति और विरासत को भारत वासियों को दिया जाएं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने मंत्री आशीष पटेल का बचाव करते हुए कहा है कि कुछ ऐसे अधिकारी हैं, जिनमें पिछली सरकारों के हाथी, पंजा और कांग्रेस की आत्माएं बसीं है। वह भाजपा का नुकसान चाहते हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा इतिहास विरासत होती है और विरासत पूंजी होती है। पूंजी भविष्य होता है। हमारी विरासत किसी के कब्जे में रहेगा तो वह तो उसे वापस करना पड़ेगा। अन्य जिलों में खुदाई करने के सवाल पर कहा कि पुरातत्व विभाग संवैधानिक डिपार्टमेंट है। कहा कि निषाद राज का किला हमारी विरासत है। पुरातत्व विभाग ने खुदाई कराई।
आज उस पर भी मस्जिद बना हुआ है। क्या हर एक विरासत पर ही मस्जिद बनेगी और जगह जमीन नहीं है।