फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP me ka ba gorakhbpur mp Ravikishan said Je kabo na rahal u ab ba in ballia

होली मिलन में गीत सुना ठुमके भी लगाए: UP में का बा....सांसद रविकिशन बोले- 'जे कबो ना रहल उ अब बा'

Sun, 19 Mar 2023 11:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Mar 2023 11:06 PM IST
सार

'यूपी में का बा' गाने का जवाब गोरखपुर सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में दिया। कहा कि यूपी में सब बा, जे कबो ना रहल उ अब बा गाकर दिया। कहा कि यूपी में जब से मोदी और योगी की सरकार बनी, तब से विकास की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन
UP me ka ba gorakhbpur mp Ravikishan said Je kabo na rahal u ab ba in ballia
होली मिलन समारोह में रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सहतवार कस्बे के बड़े पोखरा पर आयोजित होली मिलन समारोह में भोजपुरी सुपर स्टार व गोरखपुर सांसद रवि किशन ने समां बांध दिया। लोगों के अनुरोध पर मुख्य अतिथि रवि किशन ने होली गीत गाकर जमकर ठुमके लगाए। 'यूपी में का बा' गाने का जवाब भी उन्होंने अपने अंदाज में दिया। कहा कि यूपी में सब बा, जे कबो ना रहल उ अब बा गाकर दिया।

विज्ञापन


रवि किशन ने कहा कि लोग ये नहीं समझ रहे हैं कि यूपी में ही सब कुछ है। यूपी में जब से मोदी और योगी की सरकार बनी, तब से विकास की लहर दौड़ गई है। पहले गुंडों को संरक्षण मिलता था। अब गुंडे योगी सरकार से डरकर भाग रहे हैं। पहले राशन के लिए कमजोर लोगों को भगा दिया जाता था। अब बुलाकर राशन दिया जाता है।

विज्ञापन

बिना किसी का नाम लिए साधा निशाना

गोरखपुर सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हमेशा विकास और युवाओं के बारे में सोचती है। गोरखपुर में फिल्म इंडस्ट्री बन रही है। जब बनकर तैयार हो जाएगी तो हमारे भोजपुरिया भाइयों को फिल्म बनाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की वजह से हमारे देश का डंका विदेशों में बज रहा है, जो कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। वह विदेश में जाकर यहां की शिकायत कर रहे हैं। दावा किया कि 2024 के चुनाव में फिर से मोदी की सरकार बनने जा रही है। इससे पहले मुख्य अतिथि गोरखपुर सांसद रवि किशन, विशिष्ट अतिथि सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा और विधायक केतकी सिंह को सम्मानित किया गया। एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिले। सांसद रविंद्र कुशवाहा और विधायक केतकी सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। 

भारत को नहीं बनने देंगे गजवा-ए-हिंद : आनंद स्वरूप

कर्नाटक के किस्किंधा से चलकर देश के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए हनुमत दिग्विजय रथयात्रा रविवार को बलिया के बेल्थरारोड पहुंची। नगरवासियों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। शंकराचार्य परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज के नेतृत्व में निकली हनुमत दिग्विजय यात्रा भारत भ्रमण के बाद अयोध्या पहुंचेगी। 

स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य हिंदुत्व जागरण है। हिंदू धर्म को लेकर की जा रही अनर्गल टिप्पणी की भर्त्सना करते कहा कि 2029 तक भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होगा। भारत को गजवा-ए-हिंद नहीं होने देंगे। धार्मिक ग्रंथों की प्रतियां जलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए यह यात्रा निकली है। कहा कि साधु संतों का कार्य ही धर्म का प्रचार प्रसार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed