फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Encounter fleeing criminal was shot while firing at police looted and murdered teacher one escaped

UP Encounter: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली, शिक्षक लूट व हत्या को दिया था अंजाम; एक भाग निकला

Sat, 20 Sep 2025 10:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 10:28 AM IST
सार

Ballia News: तलाशी के दौरान बदमाश नीतीश के कब्जे से तमंचा, तीन कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है। बाइक पर बैठा उसका दूसरा साथी माैके से भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है।

विज्ञापन
UP Encounter fleeing criminal was shot while firing at police looted and murdered teacher one escaped
मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Encounter in Ballia: बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में शिक्षक लूट व हत्या की घटना में शामिल नितिश सिंह निवासी टोला नंदपुर कुकर घाटी (देवरिया) को बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरा साथी विकास अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला। घटना में शामिल एक आरोपी को आजमगढ़ की सदर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


रसड़ा क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद खनदवा के पास उभांव पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, परंतु चालक बिना रुके मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे घुमा कर भागने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

उभांव पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया। बाइक सवार ने अपने को पुलिस से घिरता देख टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश नितिश सिंह निवासी टोला नंदपुर कुकर घाटी थाना खामपार (देवरिया) के दाहिने पैर में गोली लगी एवं एक अन्य बदमाश विकास सोनकर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

पूछताछ के दौरान घायल बदमाश नितिश कुमार सिंह ने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर 16 सितंबर को उभांव थाना क्षेत्र में महिला अध्यापिका राधिका वर्मा के गले से सोने की चेन छीनी तथा उसके एक घंटे बाद साहूंपुर में अध्यापक देवेन्द्र प्रताप यादव एवं महिला अध्यापिका कंचन सिंह से सोने की चेन व अंगूठी लूट ली तथा देवेंद्र प्रताप यादव की गोली मारकर हत्या करने की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस घायल बदमाश नितिश सिंह का इलाज सदर अस्पताल में करवाने के लिए भर्ती किगा गया है। बदमाश के बाद बाइक मोबाइल के अलावा  12,530 रुपये बरामद हुए । भागे हुए बदमाश की तलाश जारी है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही का जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed