{"_id":"618260e0f3f6ad40e6476c8a","slug":"up-election-2022-jinaah-remark-minister-anand-swarup-shukla-said-akhilesh-yadav-saying-language-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जिन्ना' वाले बयान पर बवाल: आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा- अखिलेश यादव बोल रहे पाकिस्तान और आईएसआई की भाषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जिन्ना' वाले बयान पर बवाल: आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा- अखिलेश यादव बोल रहे पाकिस्तान और आईएसआई की भाषा
Wed, 03 Nov 2021 04:25 PM IST
उत्पल कांत
पीटीआई, बलिया
पीटीआई, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 03 Nov 2021 04:25 PM IST
सार
प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने अखिलेश यादव पर पाकिस्तान और खुफिया एजेंसी आईएसआई की भाषा बोलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आनंद स्वरूप शुक्ला।
- फोटो : फाइल
विस्तार
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के 'जिन्ना' वाले बयान के बाद सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने अखिलेश यादव को पाकिस्तान और खुफिया एजेंसी आईएसआई का साथी करार दिया।
विज्ञापन
बलिया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए राज्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अखिलेश पाकिस्तान और आईएसआई के इशारे पर जिन्ना का महिमामंडन कर रहे हैं। पाकिस्तान और आईएसआई जो चाहते हैं अखिलेश वही बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्लामिक देशों के लिए चुनौती बन गए हैं। ऐसे में इस्लामिक देशों से सपा प्रमुख को पूरा समर्थन मिल रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें आईएसआई की तरफ से संरक्षण और सुझाव के साथ ही आर्थिक मदद भी मिल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल से जिन्ना की तुलना करना निंदनीय है। अखिलेश यादव को अपने बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव मुस्लिम वोटों के लिए पहले ही रोजा और नमाज पढ़ चुके हैं।
पढ़ेंः सुभासपा प्रमुख पर बरसे मंत्री अनिल राजभर, कहा- बांदा जेल में मऊ रैली का हिसाब देने गए थे ओमप्रकाश राजभर