{"_id":"68778c27c77df8d7cb04d816","slug":"up-crime-news-young-man-was-shot-in-middle-of-market-his-jaw-was-blown-to-pieces-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: बीच बाजार में युवक को मारी गोली, जबड़े के उड़े चिथड़े; पब्लिक को कट्टा दिखाते हुए भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: बीच बाजार में युवक को मारी गोली, जबड़े के उड़े चिथड़े; पब्लिक को कट्टा दिखाते हुए भागे बदमाश
Wed, 16 Jul 2025 04:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 16 Jul 2025 04:55 PM IST
सार
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बदमाशों ने बीच बाजार में एक युवक को गोली मार दी। सूचना पाकर बैरिया थाने की पुलिस ने उसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, तहरीर लेकर बदमाशों की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना के बाबत जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Ballia News: बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के धर्म टाॅकीज के समीप बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने युवराज सिंह उर्फ यश सिंह (19) निवासी गोंहिया टोला को गोली मार दी। गोली जबड़े में लगने से खून से लथपथ होकर अचेत हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने इलाज के सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गम्भीर देख डॉक्टर काजिम ने प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। घटना की खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
बैरिया कस्बा व रानीगंज बाजार के बीच अज्ञात बदमाशों ने युवराज सिंह को गोली मारकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के दुकानदार सहम गए। बदमाश हथियार लहराकर लोगों को धमकी देते हुए भाग निकले। गोली से घायल युवराज अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
डाॅक्टर काजिम ने बताया कि गोली जबड़े में फंसे होने की आशंका जताई। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गोली चलने की कोई शिकायत नहीं मिली है। मौके पर पुलिस जाकर घटना के बाबत जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन