फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Crime man was stabbed in house the man fell down bleeding when he refused to abuse

UP: घर में घुसकर युवक को घोंपा चाकू, लहूलुहान होकर गिरा युवक; गाली देने से मना करने पर उठाया ये कदम

Sun, 04 May 2025 10:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 04 May 2025 10:12 AM IST
सार

यूपी के बलिया में यह मामला हुआ है। गंभीर रूप से घायल युवक आरोपी को गाली देने से मना कर रहा था। इसके बाद आरोपी ने चाकू निकाला और उसके सीने में घोंप दिया। चीख-पुकार सुन परिजन पहुंचे तो वह माैके से भाग निकला।

विज्ञापन
UP Crime man was stabbed in house the man fell down bleeding when he refused to abuse
घायल का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के गुलौरा मठिया गांव में दरवाजे पर बैठे एक युवक को पड़ोसी युवक ने चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक वहीं गिर पड़ा, परिजन जबतक कुछ समझते आरोपी भाग निकला।

विज्ञापन


परिजनों ने उपचार के लिए घायल को सीएचसी सीयर पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद भर्ती कर लिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

गुलौरा मठिया गांव निवासी राजू राजभर बीती शाम को दरवाजे पर बैठकर लिट्टी बना रहा था। उसी दौरान उनका पड़ोसी लाल मोहन राजभर दरवाजे पर आकर गाली देने लगा। विरोध करने पर चाकू से सीने पर चार वार कर भाग निकला। खून से लथपथ राजू अचेत होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर घटना की जांच पड़ताल कर आरोपी की खोजबीन में जुट गई। घायल को परिजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed