फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Chunav 2022 Priyanka Gandhi roadshow in Ballia appeals to Congress candidates to win

UP Chunav 2022: प्रियंका गांधी ने बलिया में किया रोड शो, कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील

Mon, 28 Feb 2022 02:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Feb 2022 02:27 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को बलिया के बांसडीह और फेफना विधानसभा के क्षेत्रों में रोड शो किया। 

विज्ञापन
UP Chunav 2022 Priyanka Gandhi roadshow in Ballia appeals to Congress candidates to win
बलिया में प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सोमवार को बांसडीह और फेफना विधानसभा में रोड शो के दौरान कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की एक झलक पाने को लिए लोग बेताब दिखे। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। प्रियंका ने भी हाथ जोड़ कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कांग्रेस के लिए वोट मांगा।  

विज्ञापन


निर्धारित समय एक बजे से करीब 20 मिनट विलंब से नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैदान पर हेलीकॉप्टर से कांग्रेस की महासचिव उतरीं। इसके तुरंत बाद वह खुली गाड़ी में सवार होकर विधानसभा के प्रत्याशी के साथ रोड शो के लिए निकलीं। आधे किलोमीटर के रोड शो में प्रियंका वाड्रा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम नारे लगाते हुए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान प्रियंका का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कांग्रेस महासचिव का रोड शो अंबेडकर तिराहे का चक्कर लगाते हुए लगभग पौने घंटे की यात्रा के बाद हेलीकॉप्टर के पास पहुंचा। यहां से वह रतसर के लिए रवाना हो गईं। इसके बाद प्रियंका लगभग डेढ़ घंटे विलंब से हेलीकाप्टर से जैसे ही कस्बे के रतसर इंटर कालेज के मैदान में पहुंची, उन्हें देखने के लिए लोग दौड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Chunav 2022 Priyanka Gandhi roadshow in Ballia appeals to Congress candidates to win
बलिया में प्रियंका गांधी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
फेफना विधानसभा में भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया। रोड शो में प्रियंका को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। भीड़ देख कांग्रेसी भी गदगद दिखे। भारी सुरक्षा के बीच हेलीपैड से वह कार से दक्षिण चट्टी पहुंचीं। यहां से रोड शो शुरू हुआ।

नेहरू और गांधी परिवार से जुड़ी शख्सियत के पहली बार इस क्षेत्र में आने की खबर से लोगों में उत्साह रहा। उन्हें देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी तादाद में महिलाएं आई थीं।  रोड शो के लिए निधारित मार्ग पर घरों की छतों से महिलाओं और बच्चों ने पुष्पवर्षा कर प्रियंका का जोरदार स्वागत किया।

स्वागत से अभिभूत प्रियंका महिलाओं का अभिवादन करतीं व जीत का आशीर्वाद मांगती दिखीं। रोड शो दक्षिणी चट्टी से पकड़ी तर होते हुए गांधी आश्रम चौराहा पहुंचा। यहां पर प्रियंका वाड्रा ने अपने एक मिनट के संबोधन में प्रदेश में समरसता और खुशहाली के लिए कांग्रेस को वोट करने की अपील की।

प्रशासन पर अभद्रता का आरोप लगाया

कांग्रेस की महिला नेता कविता राय ने प्रशासन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसडीह के मैदान में प्रियंका गांधी के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड बना हुआ था। सभी समर्थक बाहर खड़े हो कर प्रियंका गांधी के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने मैदान खाली कराने के बाद प्रवेश निषेध कर दिया था। इस बीच कांग्रेस की महिला नेता गेट पर पहुंच कर अंदर जाने की मांग करने लगीं। मना किए जाने पर महिला नेता प्रशासन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाने लगीं। इसके बाद उन्हें अंदर बुला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed